37वे नेशनल गेम (वुशु) में शानदार प्रर्दशन के लिए शशिकांत महतो किए गए सम्मानित।

मुरी: संत माईकल +2 स्कूल, मूरी के पूर्व छात्र शशिकांत महतो का चयन 37 नेशनल गेम (वुशु) में हुआ था, जो 1 से 4 नवंबर तक गोवा में आयोजित किया गया था।

शशिकांत ने अपनी काबलियत एवं प्रतिभा से कांस्य पदक हासिल किया और इस क्षेत्र एवं विद्यालय का गौरव बढ़ाया। शशिकांत ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा एवं वुशु का प्रशिक्षण की शुरुवात इसी विद्यालय से कोच वाहिद अली के नेतृत्व में किया था और इसी दौरान शशिकांत ने वर्ष 2013 में स्कूल नेशनल गेम जो कि दिल्ली में आयोजित किया गया था उसमें कांस्य पदक हासिल किया।

वर्ष 2016 में अंतराष्ट्रीय वुशु चैंपियनशीप जो कि मलेशिया में आयोजित किया गया था उसमें स्वर्ण पदक हासिल किया था। इस मौके पर विद्यालय में शशिकांत और कोच वाहिद अली को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।

इस मौके पर विद्यालय के निर्देशक राकेश कुमार एवं प्रबंधक डॉ रूपेश कुमार ने शशिकांत एवं कोच वाहिद अली को उनकी इस उपलिब्ध एवं कामयाबी के लिए बधाई देते हुए उन्हें विद्यालय में सम्मानित किया। विद्यालय के प्राचार्य श्री सी. एल. प्रजापति ने कहा कि शशिकांत ने ये उपलिब्ध अपने कठोर परिश्रम एवं प्रशिक्षण से हासिल की है और इसमें कोच वाहिद अली का भी धन्यवाद देते हुए उनके महत्त्वपूर्ण योगदान की सराहना कि।

इस मौके पर स्कूल के सभी विद्यार्थी एवं शिक्षकगण ने शशिकांत को बधाई दी।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद स्कूलों की समय सारणी में बदलाव का निर्देश

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के आदेश के बाद स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने झारखण्ड राज्य में अत्यधिक…
Read More

शांति समिति की बैठक सम्पन्न, रामनवमी व सरहुल शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का लिया गया निर्णय

सिल्ली : सिल्ली थाना परिसर में शुक्रवार की शाम रामनवमी एवं सरहुल पर्व को लेकर शांति समिति की…
Read More

रामनवमी की पूर्व संध्या पर 16 अप्रैल को किया जाएगा हनुमान चालीसा का सामुहिक पाठ।

रांची: कृष्णा पैलेस बैंक्वेट हॉल, लालपुर.रांची में हिंदू महापरिवार की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक…
Read More

दिव्यांग क्रिकेटर की शिकायत को सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, बीसीसीआई द्वारा सुप्रीम कोर्ट के निर्देश की अवहेलना करते हुए कमेटी में नियुक्त गैर संवैधानिक व्यक्तियों के खिलाफ करी थी शिकायत

रांची : भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान झारखंड निवासी मुकेश कंचन द्वारा माननीय सर्वोच्च न्यायालय को…