सिल्ली शांति समिति की बैठक संपन्न

सिल्ली: सिल्ली प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता बीडीओ पावन आशीष लकडा ने किया. शांति समिति के सदस्यों ने क्षेत्र में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराये जाने को लेकर अपने विचार व्यक्त किया।


बीडीओ पवन आशीष लकडा एवं थाना प्रभारी बबलू सिंह ने सभी पूजा समितियों को निर्देश दिया कि सभी पंडालों में प्रवेश द्वार एवं निकासी द्वार अलग-अलग हो। पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए। सभी पंडालों में May I Help You केन्द्र बनाया जाय। व्यवस्था बनाने के लिये प्रत्येक पंडालों से बीस वोलेंटियर्स की सूची थाना प्रभारी को सौंपेने का निर्देश दिया गया। प्रशासन की ओर से एक मेडिकल टीम की व्यवस्था भी की जाय। इस बैठक में प्रमुख जितेंद बड़ाईक, उप प्रमुख आरती देवी ने भी अपने विचार रखे। अंत में पुलिस पदाधिकारी समीर भगत ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

27 नवंबर को सात जन्मों तक रहने के वचन के साथ बंध जाएंगे 51जोड़ें, हुआ तुलसी वृक्षारोपण

रांची: विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग के तत्वाधान में ME TO WE सहित विभिन्न समाजिक संस्थाओं एवं गणमान्य…
Read More

पीएम मोदी की मां हीरा बा का 100 साल की उम्र में निधन, अहमदाबाद पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा मोदी का शुक्रवार को निधन हो गया. वे 100 साल की…
Read More

जन्मदिन के दिन केक के साथ गरीबों के बिच बांटा कोरोना से बचने का कीट

रांची : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश के जन्मदिन के अवसर पर युवा समाजसेवी अमित…