शब्दाक्षर जिलाध्यक्ष का स्वागत।

जहानाबाद : साहित्यिक संस्था “शब्दाक्षर” का तीन दिवसीय साहित्योत्सव हरिद्वार में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में 25 राज्यों की 150 जिला समितियां सामिल हुई। उल्लेखित साहित्योत्सव में जहानाबाद से जिलाध्यक्ष सावित्री सुमन ने अपनी सहभागिता निभाई। सर्वाधिक साहित्यिक आयोजन करने वाली समितियों को पुरस्कृत भी किया गया।

जिसमें जहानाबाद जिला को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। शब्दाक्षर के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह के कर कमलों से श्रीमती सुमन को अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह और 5000 हजार रुपए की नगद राशि प्रदान किया गया।
हरिद्वार से वापस आने के बाद “नागरिक विकास मंच” द्वारा कोऑपरेटिव बैंक परिसर में स्वागत समारोह आयोजित कर सावित्री सुमन को मंच के सचिव संतोष श्रीवास्तव के द्वारा अंग”वस्त्र दे कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर शब्दाक्षर जिला उपाध्यक्ष महेश कुमार मधुकर, अर्थ मंत्री नंदन मिश्र, डा रवि शंकर शर्मा चितरंजन चैनपुरा, कवयित्री ममता प्रिया, गौतम परासर, मुकेश कुमार, अजय विश्वकर्मा, अरविंद कुमार , रामजीवन पासवान, विश्वजीत अलबेला सहित बहुत सारे लोग उपस्थित थे । प्रखर प्रतिभा की धनी सावित्री सुमन जहानाबाद और अरवल जिले की पहली महिला साहित्यकार हैंजिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त कर राज्य और जिले की साहित्यिक छटा में चार चांद लगाई है । यह जानकर जहानाबाद के अलावे इनका माइका हिला के लोग भी फूले न समा रहे हैं।

शब्दाक्षर प्रदेश अध्यक्ष बिहार मनोज कुमार मिश्र “पद्मनाभ” राष्ट्रीय प्रवक्ता सह प्रसारण प्रभारी डा रश्मि प्रियदर्शनी सहित शब्दाक्षर से जुड़े सभी लोगों ने इन्हें बधाई देते हुए इनके मंगलमय भविष्य की कामना की हैं ।
सावित्री सुमन एक चर्चित गजलकार के साथ सच्ची समाज सेविका भी हैं ।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

अध्यक्ष एवं निर्वाची पदाधिकारी जिला परिषद उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन की देखरेख में चुनाव संपन्न

राँची:रांची में जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न हो गया। आज दिनांक 29 जून 2022 को…
Read More

ग्रामीणों द्वारा ग्रामसभा का आयोजन, पथ निर्माण और मंदिर के विकास पर चर्चा

खूंटी : खूंटी जिला सह प्रखंड के अंतर्गत मुरही पंचायत के बड़ाबारु गांव में ग्रामीणों के द्वारा तड़के…
Read More

बोकारो से मध्य प्रदेश जा रहे पाइप लोड ट्रक को पुलिस ने किया बरामद, छह गिरफ्तार !!

गिरिडीह-  बोकारो से मध्य प्रदेश के गुणा जा रहे पाइप लोड ट्रक को गिरिडीह नगर थाना पुलिस ने…
Read More

भाजपा समाधान केन्द्र मे मन की बात कार्यक्रम के 100 वें एपिसोड को लेकर हुई चर्चा।

सिल्ली:- सिल्ली प्रखंड अंतर्गत शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के समाधान केंद्र में रांची जिला ग्रामीण अध्यक्ष सुरेंद्र…