शब्दाक्षर के साहित्यकार हुए सम्मानित


जहानाबाद : गया शहर के पूर्वी रामसागर रोड स्थित सिजुआर इस्टेट सभागार में निराला साहित्य परिषद ( गया ) द्वारा स्व० गोपाल लाल सिजुआर की ग्यारहवीं पुण्यतिथि पर कवि सम्मेलन सह साहित्यकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।

इस कार्यक्रम के प्रथम सत्र में कवि सम्मेलन और दूसरे सत्र में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। उपस्थित कवियों ने एक से बढ़कर एक रचनाएँ प्रस्तुत की ।
उल्लेखित कार्यक्रम में जहानाबाद जिले से चर्चित गजलकार सह शब्दाक्षर जिला अध्यक्ष सावित्री सुमन और वरीय रंगकर्मी सह समाजसेवी उपाध्यक्ष महेश कुमार मधुकर ने अपनी सहभागिता निभायी।
हिंदी साहित्य की विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट लेखन हेतु शब्दाक्षर की राष्ट्रीय प्रवक्ता सह प्रसारण प्रभारी प्राेo डाo कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी , औरंगाबाद की शब्दाक्षर जिला साहित्य मंत्री आरती सिंह चौहान तथा शब्दाक्षर जिलाध्यक्ष जहानाबाद सावित्री सुमन सम्मानित हूयी।
सभी को कार्यक्रम के अध्यक्ष कन्हैया लाल मेहरवार द्वारा अंगवस्त्र , पुष्पगुच्छ और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

कार्यक्रम के दोनो सत्रों का संचालन शब्दाक्षर बिहार के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र पद्मनाभ ने किया।
अपनी प्रखर प्रतिभा के बदौलत सावित्री सुमन जिले की साहित्यिक छटा में निरंतर चार चाँद लगाती जा रही हैं।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

अनियंत्रित ट्रक ने स्कूल वैन में मारी टक्कर,चार बच्चों की मौत, विरोध में जमशेदपुर-राँची मार्ग जाम।

रांची: बुंडू थाना क्षेत्र स्थित सूर्य मंदिर के समीप मंगलवार दोपहर एक अनियंत्रित ट्रक ने स्कूल वैन को…
Read More

गुरुकुल बच्चों में सकारात्मक एवं रचनात्मक ऊर्जा का संचार करती है- सीपी राधा रमण

सिल्ली: राज्य के राज्यपाल सीपी राधा रमण ने बुधवार को सिल्ली के कुटाम स्थित गुरुकुल में कृष्ण जन्माष्टमी…
Read More

एक ही घर की 5 बेटियां झारखंड के लिए खेल रही है क्रिकेट फिल्म दंगल से मिलती जुलती है इनकी कहानी

धनबाद: झारखंड के धनबाद शहर से करीब 35 किमी दूर बलियापुर के एक ही घर की 5 बेटियां…