जहानाबाद राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर सचिव ने थाना प्रभारी के साथ की बैठक

जहानाबाद : राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन व्यवहार न्यायालय में किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह एडीजे राकेश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को विधिक सेवा प्राधिकार स्थित सभा कक्ष में पुलिस पदाधिकारियों के साथ-साथ सभी थानाध्यक्षों के साथ बैठक किया गया।

बैठक में प्राधिकार के सचिव राकेश कुमार ने बताया कि समझौता योग्य मुकदमा के पक्षकारों को भेजे जाने वाले नोटिस सभी न्यायालयों से प्राधिकार को प्राप्त हो रहा है। उन सभी नोटिसों का सही तामिला कराने का दायित्व थानाध्यक्षों को दिया गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि प्राधिकार से जारी हो रहे नोटिस को संबंधित थाना को भेजा जा रहा है। थानाध्यक्षों को यह भी निर्देश दिया कि वे अपने स्तर से पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर लोक अदालत के लाभ की जानकारी उन्हें दें तथा सुलह के आधार पर मुकदमों का निपटरा करने के लिए पक्षकारों को प्रेरित करें

बैठक में एडीजे अजय कुमार, एसडीपीओ अशोक कुमार पांडे, नगर थानाध्यक्ष राजेश कुमार, महिला थानाध्यक्ष, एससी एसटी थानाध्यक्ष, मखदुमपुर थानाध्यक्ष, परसविगहा थानाध्यक्ष, शकुराबाद थानाध्यक्ष, घोषी थानाध्यक्ष, कड़ौना ओपी प्रभारी, टेहटा ओपी प्रभारी, कल्पा ओपी प्रभारी, पाली ओपी प्रभारी मौजूद थे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

सजायाफ्ता पूर्व मंत्री एनोस एक्का और उनकी पत्नी की अपील पर  सुनवाई  21 दिसंबर को, सीबीआई की बहस हुई पूरी !!

रांची-  आय से अधिक संपत्ति मामले में सजायाफ्ता एनोस एक्का, उनकी पत्नी मेनन एक्का की ओर से  दायर…
Read More

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव: वोटिंग शुरू, 9200 प्रतिनिधि करेंगे थरूर और खड़गे के भाग्य का फैसला.

कांग्रेस के कम से कम 9,200 प्रतिनिधि आज पार्टी के शीर्ष पद के लिए 2 सांसदों- शशि थरूर…
Read More

त्यौहार के दौरान क्षेत्र में अवैध शराब बेचना बंद एवं नाबालिगों के तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए पकड़े जाने पर होगी कानूनी कार्रवाई

सिल्ली: सिल्ली थाना परिसर में होली, सरहुल एवं शबे बरात त्योहारों में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…
Read More

सिमडेगा में डायन बिसाही के आरोप में महिला को जिंदा जलाने का किया गया था प्रयास, देवकमल अस्पताल में चल रहा है इलाज

रांची : झारखंड के सिमडेगा जिले में कल डायन बिसाही के आरोप में एक महिला को जिंदा जलाने…
Read More

13 से 15 अगस्त तक आयोजित हर घर तिरंगा महोत्सव हेतु 6 अगस्त को रांची नगर निगम से शहीद चौक तक निकलेगी तिरंगा यात्रा।

राँची:आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर में तिरंगा महोत्सव की तैयारी को लेकर बुधवार को मेयर…
Read More

बी.टेक 7th सेमेस्टर की परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने की मांग को लेकर एन.एस.यू.आई ने टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कुलपति का किया घेराव एवम ज्ञापन सौंपा।

परीक्षा नियंत्रक ने 19 और 21 कि परीक्षा को स्थगित किया। रांची: कांग्रेस छात्र संगठन एन.एस.यू.आई के प्रदेश…