विधायक भानु प्रताप शाही समेत 13 लोगों के खिलाफ लालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज

रांची : जेपीएससी अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर कल सुबह से ही आंदोलनरत प्रदर्शनकारी रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका के निकट एकत्रित होने लगे थे। वहां से अभ्यर्थी जुलूस के रूप में जेपीएससी जाने के लिए निकले थे। उनके साथ बीजेपी विधायक नवीन जायसवाल, भानु प्रताप शाही और आजसू पार्टी विधायक लंबोदर महतो भी शामिल हुए। लेकिन अभ्यर्थी जैसे ही आगे बढ़े, वहां पहले से भारी संख्या में तैनात पुलिस जवानों ने बैरिकेटिंग कर अभ्यर्थियों को रोकने की कोशिश की। छात्र बैरिकेटिंग को पार करने की कोशिश करने लगे। लेकिन पुलिस ने जेपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठी चार्ज किया था इस मामले को लेकर आज लालपुर थाने में विधायक भानु प्रताप शाही समेत 13 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

लालपुर थाने की पुलिस ने बताया कि पुलिस आगे की कार्यवाई में जुटी हुई है।

सरकार का तानाशाही रवैया उजागर : भानु

भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की आलोचना करते हुए कहा था कि सरकार का तानाशाही रवैया उजागर हो गया है। उन्होंने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि जब छात्र शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे थे, किसी ने भी पथराव नहीं किया था, तब आखिर उन पर लाठीचार्ज किसके आदेश पर किया गया। इससे सरकार के तानाशाही रवैया साफ जाहिर हो रहा है। कहा कि भाजपा छात्रों की मांगों के साथ है और सरकार के इस तानाशाही रवैये के खिलाफ जोरदार आन्दोलन करेगी।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षक-2019 बैच (अनुसूचित क्षेत्र) द्वारा आयोजित किया गया आभार कार्यक्रम, शिक्षक-शिक्षिकाओं को CM ने किया संबोधित

रांची- राजधानी रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में…
Read More

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर पेंटिंग, नाट्य एवम निबंध से नमन किए गए भगवान बुद्ध।

सिल्ली: बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को बुद्धा पब्लिक स्कूल सिल्ली में बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर…
Read More

समाधान परक मीडिया के लिए आध्यात्मिकता एक चाबी।

रांची: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय चौधरी बगान हरमू रोड तथा राजयोग प्रशिक्षण एवंअनुसंधान संस्थान के मीडिया प्रभाग…
Read More

मुरी पुरुलिया चेक नाका पर जांच के क्रम मे 56,000 रूपये कैश बरामद।

मुरी: आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए मुरी पुरुलिया बॉर्डर चेक नाका पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी…
Read More

JPSC अभ्यर्थी पर हुए लाठीचार्ज से आक्रोशित क्षात्र, किया मिथलेश ठाकुर और सुप्रियो भट्टाचार्य का पुतला दहन

रांची : जेपीएससी अभ्यर्थी पीटी रिजल्ट में हुए धांधली को लेकर मोहराबादी मैदान में अपनी मांगों को लेकर…