चयनित 11 मॉडल्स में ‘चंद्रयान’ को प्रथम, ‘रेल दुर्घटना निवारण प्रणाली’ को द्वितीय तथा ‘मानव हृदय प्रणाली’ को तृतीय पुरस्कार दिया गया।

रांची: अरगोड़ा-कटहल मोड़ रोड स्थित “सेंट माइकल पब्लिक स्कूल” न्यू अशोक नगर, रांची के प्रांगण में सोमवार 4 फरवरी को विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विद्यालय के निदेशक डॉo दीपक कुमार सिन्हा, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रामाकांत प्रसाद, एवम डॉo पदमा मुखर्जी के कर कमलों द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटने के उपरांत दीप प्रज्वलित कर किया गया।


इस मौके पर उपस्थित अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर एक स्वागत गान से किया गया। इस एक दिवसीय विज्ञान एवम कला प्रदर्शनी में विद्यालय के सीनियर सेक्शन कक्षा 5 से 9 के बच्चों के द्वारा बनाए गए विज्ञान एवं टेक्नोलॉजी और एनवायरनमेंटल साइंस पर आधारित करीब 60 से अधिक मॉडल तथा जूनियर सेक्शन कक्षा बेबी प्री-नर्सरी से कक्षा 4 तक के बच्चों के द्वारा आर्ट एंड क्राफ्ट से संबंधित 200 से अधिक मॉडल प्रदर्शनी के लिए लगाया गया। इस प्रदर्शनी में अभिभावकों एवं आगंतुकों ने विभिन्न मॉडलों का अवलोकन रिमार्क्स देकर किया, जिसके आधार पर सबसे अच्छे 11 मॉडल्स को पुरस्कार के लिए चयनित किया गया।


चयनित इन 11 मॉडल्स में से प्रथम पुरस्कार के रूप में ‘चंद्रयान मॉडल’ कक्षा सप्तम को, द्वितीय पुरस्कार- ‘रेल दुर्घटना निवारण प्रणाली’ कक्षा नवम को, तृतीय पुरस्कार- सम्मिलित रूप से ‘मानव हृदय प्रणाली’ कक्षा सप्तम एवं ‘चंद्रयान-3’ कक्षा अष्टम को, चतुर्थ पुरस्कार- सम्मिलित रूप से ‘पवन ऊर्जा संयंत्र’ एवं ‘स्वचालित अग्निशामक यंत्र’ कक्षा नवम को, पांचवा पुरस्कार- सम्मिलित रूप से ‘जल स्तर सूचक’ एवम ऊर्जा कुशल स्मार्ट सिटी कक्षा अष्टम को, छठा पुरस्कार- ‘जल विद्युत संयंत्र’ कक्षा नवम को, सातवां पुरस्कार- ‘लेजर प्रकाश सुरक्षा प्रणाली’ कक्षा सप्तम को एवं आठवां पुरस्कार- ‘हाइड्रो पावर जेसीबी’ कक्षा अष्टम को दिया गया।

साथ ही साथ आर्ट एवम कला प्रदर्शनी गैलरी में बच्चों के द्वारा रखा गया क्राफ्ट में चंद्रयान, स्नो हाउस, नाव, कूलर, संत माइकल थर्मोकोल मॉडल, पर्स, घर, फन पार्क, पेंसिल स्टैंड, कंप्यूटर, कली रेनबो वॉल, हैंगिंग रेनबो राइस, फ्लावर पॉट, पार्क वॉल, हैंगिंग फोटो स्टैंड विशेष रूप से सब का मन मोह लिया जिसे अभिभावकों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की।


इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की प्राचार्य श्रावणी पांडे, उप प्राचार्य अक्षय कुमार सिन्हा, वरिष्ट शिक्षक निर्मल कुमार चौधरी, अर्शी बानो, तृषा कुमारी, संदीप कुमार, पुरुषोत्तम कुमार पांडे, विवेक कुमार, अजविया फातिमा, धीरज कुमार, अंजू कुमारी, सुमन कुमारी, सुनीता धार, तबस्सुम खातून, प्रतिमा कुमारी, रेनू मिश्रा, सदफ रहमान, नफीस फातिमा, स्निग्धा नाग, मनोरमा कुमारी, सरिता कुमारी का मुख्य रूप से योगदान रहा।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

गिरिडीह में स्कूल बस पलटने से बच्चे हुए घायल, ड्राइवर पर लापरवाही का आरोप !!

गिरिडीह- गिरिडीह के धनवार थाना इलाके के कोडरमा गिरिडीह मेन रोड के कोलडीह गांव में मंगलवार को धनवार…
Read More

बेहतर कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया

रांची : पुलिस के द्वारा अच्छे कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र दिया गया पिछले 3 महीने में रांची…
Read More

बिरहोर-हिंदी-अंग्रेजी शब्दकोश राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुकूल मातृभाषा को करेगी प्रोत्साहित : पद्मश्री बुलु इमाम

हजारीबाग : संस्कृति संग्रहालय एवं आर्ट गैलरी, हजारीबाग में पद्मश्री बुलु इमाम के द्वारा बिरहोर-हिंदी-अंग्रेजी शब्दकोश का विमोचन…
Read More

रांची में इस प्रकार की उच्च श्रेणी की चिकित्सा झारखंड के निवासियों के लिए एक वरदान है।

यह अत्याधुनिक चिकित्सा के क्षेत्र में सेवा सदन की एक बड़ी उपलब्धि है। रांची : रांची नगर के…