सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा, झारखण्ड के डॉ. हरिहर प्रसाद पाण्डेय अध्यक्ष और ब्रजबिहारी पाण्डेय कार्यकारी अध्यक्ष निर्वाचित


रांची: सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा, झारखंड का एक भव्य महासम्मेलन समारोह रांची स्थित श्री दिगम्बर जैन भवन, हरमू रोड रांची में 24 दिसम्बर को आयोजित किया गया। इस समारोह में झारखण्ड के विभिन्न जिलों से लगभग तीन सौ मगबंधुगण शामिल हुए।

इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि पंडित कमलेश पुण्यार्क जी ने समाज के उत्थान हेतु अपनी सामाजिक विरासत को बचाने की बात की । साथ ही परस्पर सामंजस्य स्थापित करने पर भी जोर दिया। संरक्षक पं. रामशंकर मिश्र ने महासम्मेलन को अभूतपूर्व बतलाते हुए आगत अतिथियों के प्रति हार्दिक आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर महासभा की नियमावली के अनुरूप चुनाव सम्पन्न हुआ।

राज्यस्तरीय चुनाव में डॉ हरिहर प्रसाद पाण्डेय अध्यक्ष और श्री ब्रजबिहारी पाण्डेय जी कार्यकारी अध्यक्ष चुने गए। साथ ही अन्य पदाधिकारियों में डॉ अनिल कुमार मिश्र ( डॉ. ऐ. के.मिश्र )एवं श्री मनीष वैद्य उपाध्यक्ष, मंत्री श्री गोपाल पाठक, संगठन मंत्री डॉ सुधांशु शेखर मिश्र, सहसचिव श्री देव शंकर मिश्र एवं श्री कृष्णा पाठक निर्वाचित हुए। इसके अतिरिक्त श्री सुबोध कुमार मिश्र को संरक्षक बनाया गया। इसके अतिरिक्त कुछ अन्य पदों के सृजन हेतु आमसभा से सहमति ली गई।

इस महासम्मेलन में समाज की प्रतिष्ठित पत्रिका मगबंधु (अखिल) के नवीनतम अंक “मग-मगध विशेषांक” का लोकार्पण भी किया गया।


इस अवसर पर श्री संजीव पाठक एवं उनकी पत्नी द्वारा मंत्रोच्चार एवं मंगलाचरण का पाठ किया गया।डॉ सुधांशु शेखर मिश्र ने प्रस्ताव एवं संकल्प एवं श्री ब्रजबिहारी पाण्डेय जी ने स्वागत भाषण दिया। मंच संचालन डॉ नरेन्द्र पाठक ने की।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

लोहरदगा के हिरही में रामनवमी मेले में हिंसा और आगजनी 10 मोटरसाइकिल और एक पिक अप जलाया गया, चार लोग जख्मी- डीसी एसपी सहित आला प्रशासनिक अधिकारी मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौजूद

रामनवमी के मौके पर लोहरदगा के हिरही-हेंदलासो-कुजरा गांव की सीमा पर लगने वाले मेले में हिंसा और आगजनी…
Read More

झारखंड के अधिवक्ता का कम फीस पर ही न्याय दिलाना सराहनीय- डॉ अग्रवाल

रांची: झारखंड अधिवक्ता मंच के तत्वावधान में, स्थानीय बिहार क्लब हाॅल में एक विशेष विधि व्याख्यान कार्यक्रम का…
Read More

झारखंड के मुख्यमंत्री आदिवासी, लेकिन सरकार आदिवासी विरोधी : अमित शाह

भाजपा के पास झारखंड में किए विकास कार्यों की लंबी सूची, आपके पास भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं…
Read More

मुख्यमंत्री ने वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) किशोर कौशल से की शिष्टाचार मुलाकात

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में रांची जिला के नए वरीय…
Read More

दिल्ली में जापान के प्रधानमंत्री किशिदा ने पीएम मोदी के साथ लिया गोलगप्पों का स्वाद

दिल्ली: भारत के दो दिवसीय दौरे पर आए जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…