विधायक ने किया ग्रामीण जलापूर्ति योजना का शिलान्यास

सिल्ली : सिल्ली प्रखंड के मूरी पूर्वी पंचायत की टू़ंगरी पार्क के समीप विधायक ने किया ग्रामीण जलापूर्ति योजना का शिलान्यास। झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो के द्वारा ग्रामीण जलापूर्ति योजना का शिलान्यास किया गया।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक सुदेश कुमार महतो ने कहा कि इस जलपूर्ति योजना के तहत सिल्ली प्रखंड के लगभग 17 गांव के लगभग 25000 लोगों को घर घर पानी मिलेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि पूरे झारखंड में पहला जल नल योजना जिससे एक बार में 25000 लोगों को एक साथ शुद्ध जल देने का काम किया जाएगा। जिसकी कुल लागत लगभग ₹20 करोड रूपया होगी। जिन गांव में इसका लाभ मिलेगा उसमें सिंगपुर,लेंगहातु,जतरा, धोवाटिकरा, तिरला, ब्राह्मणडीह, बड़ा मुरी, छोटा मुरी, उरांगड़ा, काशीडीह, लगाम, नायक जोबला, पिस्का, मेदनी, जारु, गड़गांव, निमुआ, आदि गांव शामिल है।


इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष विणा चौधरी,सिल्ली प्रमुख जितेन्द्र बड़ाईक उप प्रमुख आरती देवी, पंचायत समिति अरविंद कुमार, मुखिया लालू राम उरांव, कन्हैया लोहरा,उप मुखिया रेणु देवी, वार्ड सदस्य दीपा देवी,समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

आंगनबाड़ी केंद्र में कैंप का आयोजन, गर्भवतीयों और बच्चों का किया गया चेकअप और टीकाकरण.

देवघर- पालोजोरी प्रखंड क्षेत्र के खागा थाना के अंतर्गत कसरायडीह पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र में गर्भवतीयों तथा बच्चों…

नेताओं का मजाक उड़ाना कानून के खिलाफ नहीं, मैं माफी नहीं मांगूंगा..

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने सोमवार रात महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के बारे में…
Read More

ब्राउन शुगर बेचने के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में हुआ विवाद, फायरिंग में एक की मौत

जमशेदपुर- जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत नामदा बस्ती में अपराधी उदय चौधरी पर फायरिंग की गई थी. घटना…