Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

जिलेवार समाचार

दुर्घटना

चुटिया थाना इलाके में शव नहीं निकालने के विरोध में दोबारा किया सड़क जाम

राँची : चुटिया थाना क्षेत्र के बनस तालाब में 2 दिन पहले डूबने से एक युवक सचिदानंद प्रसाद की मौत का मामला सामने आया है। लेकिन जिला प्रशासन ने बॉडी को तालाब से निकालने में कोई गंभीरता नहीं दिखाई।जिससे परिजनों ने बहु बाजार चौक को जाम कर दिया।हालांकि प्रशासन के आश्वासन के बाद जाम को हटाया गया।

दरअसल पीड़ित परिजनों का कहना है कि 26 जनवरी को ही तालाब में नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौत हो गई थी। इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी गई। लेकिन शव को तालाब से निकालने में प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं की गई। जिसको लेकर परिजनों का गुस्सा फूट गया और उन्होंने सड़क जाम कर दी।

सड़क जाम की वजह से घंटों आवागमन बाधित रहा हालांकि लोअर बाजार थाना की पुलिस के हस्तक्षेप के बाद परिजनों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटाया था

2 घंटे बाद भी एनडीआरएफ की टीम के ना पहुंचने के बाद बहु बाजार चौक को फिर जाम कर दिया गया है वहां के स्थानीय महिलाओं और लोगों के द्वारा हुमन चैन बना कर और बीच सड़क पर आग लगाकर सड़क को जाम कर दिया गया है

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi