संगठन ने जिस आशा,विश्वास एवं उम्मीद के साथ हमें प्रदेश का कमान सौंपा है उस पर मैं खरा उतरने का प्रयास करूंगी:सोनी सिंह।

Rashtr seva faundation

राष्ट्र सेवा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी सीतारामशरण जी महाराज ने रांची निवासी सोनी सिंह को झारखंड प्रदेश महिला मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। झारखंड प्रदेश में संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, लग्नशीलता, कर्मठता एवं ऊर्जा को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी सीताराम शरण जी महाराज एवम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने सोनी सिंह को प्रदेश में संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।

स्वामी सीताराम शरण जी व सुनील कुमार सिंह ने कहा कि सोनी सिंह को संगठन मे अनुशासन, मेहनत व संगठन के प्रति समर्पण भावना को देखकर केंद्रीय कमेटी ने उन्हें प्रदेश की बागडोर सौंपी है। इधर नवनिर्वाचित महिला प्रदेश अध्यक्ष सोनी सिंह ने कहा की राष्ट्र सेवा फाउंडेशन संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष स्वामी सीताराम शरण जी महाराज एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सुनील कुमार सिंह, संगठन के अन्य पदाधिकारीयों ने हमें जिस आशा, विश्वास एवं उम्मीद के साथ प्रदेश का कमान सौंपी है, उस पर मैं खरा उतरने की प्रयास करूंगी।

संगठन की विचारधारा को सच्ची निष्ठा पूर्वक जन जन तक आगे बढ़ाने की भरपूर प्रयास करूंगी। कहा कि आने वाला समय में हमारी संगठन प्रदेश में एक अलग पहचान बनाएगी। कहा की बहुत जल्द सक्रिय महिलाओं को प्रदेश के सभी जिलों में महिला अध्यक्ष के साथ महिला कमेटी को जोड़ते हुए संगठन को मजबूती दिलाने की कार्य करते हुए एक अच्छी टीम तैयार करूंगी। सोनी सिंह के झारखंड महिला प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर सैकड़ों लोगों ने बधाई दी है।

जिसमे मुख्य रूप से केंद्रीय कमिटी की साध्वी लाडली शरण जी, नारीशक्ति केंद्रीय संयोजक आभा आर्या जी, प्रदेश मार्गदर्शक रणधीर कुमार जी, कार्यसमिति सदस्य सुरजीत दीवान जी, रांची ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजेश सिंह जी, मुकेश सिंह, महिला अध्यक्ष सुजाता भगत जी, उपाध्यक्ष नम्रता सोनी जी, सचिव काकोलीदास जी, डॉ अनुरंजिता सिंह, दीपशिखा सिन्हा, रेणु दुबे, सपना खंडेलवाल, ज्योति राज, डॉली जायसवाल आदि सकड़ों लोग शामिल हैं।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

झारखंड SBM कर्मचारि संघ ने पेयजल एवम स्वक्षता मंत्री को सौंपा ज्ञापन।

रांची:दिनांक 16 जुलाई को पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथलेश कुमार ठाकुर के चाईबासा दौरा के दौरान SBM के प्रतिनिधि…
Read More

पुलिस ने किया नाबालिक को सकुशल बरामद आरोपी गिरफ्तार

रांची– मैक्लुस्कीगंज थाना पुलिस ने अपहृत नाबालिग को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार…
Read More

सिल्ली अंबेडकर पार्क में अंबेडकर जयंती मनाई गई, रैली का हुआ आयोजन

सिल्ली:- सिल्ली अंबेडकर पार्क में शुक्रवार को अम्बेडकर ग्राम विकास समिति के तत्वाधान में बाबा साहेब डॉ भीमराव…
Read More

पिठोरिया थाना इलाके में सुरक्षा गार्ड ने मजदूर को गोली मारकर की हत्या !!

रांची- राजधानी रांची के पीठोरिया थाना क्षेत्र स्थित मदनपुर इलाके में सुरक्षा गार्ड ने एक मजदूर को गोली…
Read More

बच्चों द्वारा 40 से अधिक साइंस तथा 80 से अधिक आर्ट एंड क्राफ्ट के मॉडल्स प्रदर्शित किए गए इस प्रर्दशनी में।

रांची: सेंट माइकल्स पब्लिक स्कूल के पुंदाग शाखा के प्रांगण में 17 फरवरी को विज्ञान एवम कला प्रदर्शनी…