रांची के इस नटवरलाल ने 20 से अधिक लोगों को बनाया ठगी का शिकार।


रांची: अपर बाजार लालजी हिरजी रोड निवासी नितेश शर्मा को कल हिंदपीड़ी थाना और सुखदेव नगर थाना के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया।
नितेश शर्मा लगभग 20 से ज्यादा लोगों को ठगी का शिकार बना कर अब तक करोड़ों रुपए का गबन कर चुका है।


हिंदपीडी निवासी चंद्रशेखर सिंह, सुखदेव नगर निवासी दिनेश वेदिया जैसे अन्य कई लोगों से उनकी कार को रेंट पर लेकर और उस कार को अन्य लोगों के पास गिरवी रख कर पैसे ले लेना उसकी फितरत में शामिल है।
नितेश शर्मा के जितने भी पहचान वाले हैं किसी को इसने नहीं छोड़ा।


इसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं,
हिन्दी प्राथमिकी संख्या 140/22
सुखदेवनगर थाना प्राथमिकी संख्या 369/22
और भी अन्य थानों में कई मामले दर्ज हैं।
नितेश शर्मा की गिरफ्तारी की खबर जैसे ही लोगों को मिली, उसके ठगी के शिकार लोग थाने में जुटना शुरू हो गए।

अब देखना ये है कि भुक्त भोगी लोगों को उनके पैसे और गाड़ी कब मिलते हैं।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

मेयर ने रांची नगर निगम कार्यालय में ध्वजारोहण कर निगम के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी

रांची : गणतंत्र दिवस के अवसर पर भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री समेत रांची की मेयर डॉ. आशा लकड़ा…