दो युवकों के बीच आपसी झड़प को तूल देने का किया गया प्रयास, पुलिस के पहुंचते ही मामला हुआ शांत!


खूँटी : सदर थाना क्षेत्र के हुंटार चौक में शनिवार रात लगभग आठ बजे दो युवकों के बीच हुई मामूली झड़प के बाद एक पक्ष के युवक द्वारा अपने समुदाय विशेष के लोगों को मौके पर बुलाकर घटना को तूल देने का प्रयास किया गया। गनीमत रही कि घटना की सूचना मिलते ही खूंटी थाना प्रभारी रिंकू कुमार यादव तुरंत मौके पर पहुंचे जिससे वहां जुटे लोगों की भीड़ छंट गई और मामला आगे ना बढ़ कर शांत हो गया।

चलागी हुंटार गांव के ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात हुंटार चौक के एक चाऊमीन दुकान के पास चलागी गांव के छोटू सोनी और मुरही बारू गांव के अफरोज नामक युवक के बीच मामूली झड़प हो गई। इस घटना के बाद अफरोज ने अपने दोस्तों व सगे संबंधियों को घटना की जानकारी देकर मौके पर बुला लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे समुदाय विशेष के लोगों ने चलागी गांव के ही एक अन्य युवक अजय सोनी की पिटाई करने लगे इससे वहां अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।

स्थिति की गंभीरता को देख कर अमन पसंद लोगों ने उग्र युवकों को समझाने का प्रयास करते रहे लेकिन वे किसी की ना सुनकर मारपीट पर उतारू हो रहे थे। इसी बीच किसी ने मामले की सूचना खूंटी थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस को देखकर जमा ग्रामीणों की भीड़ छटने लगी और मामला शांत हो गया। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष द्वारा थाना में मामला दर्ज नहीं कराया गया है। पुलिस स्थिति पर गंभीरता से नजर बनाए हुए हैं।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

झारखंड सिपाही नियुक्ति नियमावली में संशोधन, होली से ठीक पहले सरकार ने लिए कई फैसले

झारखंड सरकार ने उत्पाद सिपाही नियुक्ति नियमावली में संशोधन किया है जिसमें दौड़ की दूरी को 10 किमी…
Read More

गिरिडीह के पुलिस अधिकारियों से उलझा बाइक चालक, अधिकारी को मारा धक्का !!

गिरिडीह- सड़क हादसों में जान जाते देख गिरिडीह जिला प्रशासन सजक हुआ। और शुक्रवार से प्रशासन ने सड़क…
Read More

रिंकू खान हत्याकांड: पुलिस ने सूटर समेत पांच आरोपी को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद

रिंकू खान हत्याकांड:: पुलिस ने सूटर समेत पांच आरोपी को किया गिरफ्तार, हथियार बरामदरांची