Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

अन्य खबर अपराध ताजा खबरे दुर्घटना देश प्रशासन

बोकारो से मध्य प्रदेश जा रहे पाइप लोड ट्रक को पुलिस ने किया बरामद, छह गिरफ्तार !!

गिरिडीह-  बोकारो से मध्य प्रदेश के गुणा जा रहे पाइप लोड ट्रक को गिरिडीह नगर थाना पुलिस ने बुधवार मध्य रात्रि शहर से बरामद करने के साथ लोडेड ट्रक का अगवा करने वाले छह अपराधियो को भी दबोचा है। इन अपराधियों के पास से पुलिस ने एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी को भी जब्त किया है। गिरफ्तार अपराधियो द्वारा स्विफट डिजायर का इस्तेमाल कर इस ट्रक को निमियाघाट से अगवा किया गया था। पाइप लोड ट्रक को देर रात ही गिरिडीह शहर में किसी जगह खपाना था। इसे पहले ही डीएसपी संजय राणा और नगर थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी को गुप्त सूचना मिलने के बाद छापेमारी हुआ। पुलिस जवानों के साथ शहर के एक हिस्से से पाइप लोड ट्रक को जब्त करने के साथ छह अपराधियो को पुलिस दबोचने में सफल रही। पुलिस के अनुशार गिरफ्तार सारे अपराधी धनबाद के अलग अलग इलाको से है। लेकिन सबों का कनेक्शन इंटरस्टैट गिरोह से बताया जा रहा है। गिरफ्तार अपराधियो में धनबाद के झरिया, धनसार और बलियापुर से राहुल राय, गंगा सागर यादव, रविंद्र पासवान, शिवाजी कुमार, सूरज कुमार और परशुराम शामिल है। फिलहाल पुलिस इस गिरफ्तार अपराधियो से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi