गिरिडीह के बगोदर में जमीन में दफन एटीएम रूपी मशीन को निकाला गया बाहर !!

गिरिडीह- गिरिडीह के बगोदर थाना इलाके के डोरियो पहाड़ी जंगल में बुधवार की देर रात जमीन में दफन एक बक्शा निकला। मामले की जानकारी जब बगोदर थाना पुलिस को मिला, तो पुलिस ने जमीन में दफन बक्शे को जेसीबी मशीन से बाहर निकाला। देखने में मशीन एटीएम मशीन जैसा लग रहा हैं। तो मशीन में कैश रिकवर मशीन का जिक्र है। लिहाजा, पुलिस मानकर चल रही है की जमीन में दफन बक्शा एटीएम ही है। वैसे ये फिलहाल स्पष्ट नही हुआ है उसमे नगद है ना नही। लेकिन एटीएम रूपी बक्शा मिलने के बाद पूरे बगोदर में तरह तरह की चर्चा है। पुलिस एटीएम रूपी बक्शा को जब्त कर थाना ले गई। और बैंक अधिकारयों के सामने अब गुरुवार को बक्शे को खोला जा सकता है। तभी स्पष्ट होगा की बक्शा है या एटीएम। जानकारी के अनुशार बगोदर थाना के जीटी रोड के समीप डोरिया जंगल से कुछ ग्रामीण बुधवार की शाम गुजर रहे थे। इसी बीच ग्रामीणों की नजर उस पड़ी, तो ग्रामीणों ने बगोदर थाना पुलिस को जानकारी दिया। इसके बाद जेसीबी बुलाकर बक्से को निकाला गया। वैसे बक्सा जमीन के अधिक भीतर नही था।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

वीर बिरसा नगर में पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुफ्त आयुष्मान कार्ड रजिस्ट्रेशन सह चिकित्सा शिविर।

रांची: वीर बिरसा नगर, रांची में मणि त्रिविधा शंकर एजूकेशनल चेरिटेबल ट्रस्ट और ए के डिजिटल सेवा के…
Read More

Parliament Attack: लोकसभा की कार्यवाही के दौरान संसद में कूदा शख्स, लोकसभा का मंजर… दबोचने में जुटे थे सांसद, जूते से स्प्रे निकालकर युवक ने फैला दिया धुआं, सुरक्षा में चूक।

दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया है. लोकसभा की…