22 जनवरी को राममय होगा पूरा पहाड़ी मंदिरपहाड़ी मंदिर विकास समिति कर रही जोर-शोर से तैयारी

राँची पहाड़ी मंदिर विकास समिति के द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन पहाड़ी मंदिर मुख्य कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से समिति के सचिव राकेश सिन्हा, राजेश साहू , बादल सिंह ने वार्ता में अपनी बात रखी एवं धन्यवाद ज्ञापन समिति के कोषाध्यक्ष विनोद कुमार ने किया। यह प्रेस वार्ता मुख्य रूप से 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को रांची पहाड़ी मंदिर में महोत्सव के रूप में मनाने हेतु आयोजित किया गया इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति द्वारा अरुण वर्मा ,मेहुल प्रसाद एवं राजकुमार तलेजा को कार्यक्रम संयोजक बनाया गया ।

समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि पहाड़ी मंदिर में 22 जनवरी को प्रातः 7:00 बजे से प्रभु श्री राम का रंगोली बनाया जाएगा, संगीतमय सुंदरकांड का पाठ का आयोजन किया जाएगा ,साथ ही दिन के 1:00 बजे महाआरती का आयोजन किया जाएगा जब अयोध्या में आरती होगी तो उसी वक्त यहां पर भी महाआरती का आयोजन किया जाएगा साथ ही महाआरती के पश्चात महा भंडारे का आयोजन किया गया है अपराहन 2:00 बजे से देर रात्रि तक भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा। शाम में मंदिर परिसर के आस-पास 1008 दीपों से मंदिर को भव्य रूप से सजाया जायेगा साथ ही राम रूप में श्रृंगार कर राम दरवार लगाया जाएगा एवं राम जानकी के स्वरूप की आरती की जाएगी ।
22 जनवरी को अपने घरों में दीप जलाएँ और प्रभु श्री राम का स्मरण कर आरती करें।

अयोध्या में होने वाले श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को समिति द्वारा एलईडी की व्यवस्था कर मंदिर परिसर के बाहर लाइव टेलीकास्ट कराया जाएगा।

राँची पहाड़ी मंदिर विकास समिति द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से धार्मिक न्यास बोर्ड के राकेश सिन्हा , विनोद कुमार , राजेश साहू , अरुण वर्मा,बादल सिंह , मेहुल प्रसाद , राम सिंह,दीपक नन्दा , उर्मिला चौधरी,बेबी गाड़ी,अर्चना मिर्धा, राजकुमार तलेजा, पालटू दा सहित अन्य समिति के सदस्य उपस्थित थै।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

दो युवकों के बीच आपसी झड़प को तूल देने का किया गया प्रयास, पुलिस के पहुंचते ही मामला हुआ शांत!

खूँटी : सदर थाना क्षेत्र के हुंटार चौक में शनिवार रात लगभग आठ बजे दो युवकों के बीच…
Read More

पतरातू घाटी में भीषण सड़क दुर्घटना में दो की मौत

रामगढ़:रामगढ़ जिले के पतरातु पिठोरिया घाटी क्षेत्र के राहढा पुल के आगे भिषण सड़क दुघर्टना, ट्रेलर अनियंत्रित होकर…
Read More

सिल्ली पॉलिटेक्निक में एनुअल स्पोर्ट्स 2023 का हुआ शुभारंभ

सिल्ली : सिल्ली पॉलिटेक्निक में एनुअल स्पोर्ट्स 2023 का हुआ शुभारंभ। प्राचार्य समीर शर्मा ने एनुअल स्पोर्ट्स 2023…