कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सदर अस्पताल में ऑक्सीजन बेड, आईसीयू, चिल्ड्रन वार्ड और ऑक्सीजन प्लांट तैयार

लोहरदगा : देश और राज्य के साथ साथ जिलों में भी बढ़ रही है। कोरोना के खतरे, जिसे देखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पताल में लगभग तैयारी पूरी कर ली है। जिले में ऑक्सीजन प्लांट और ऑक्सीजन बेड तैयार कर ली गई है। साथ ही बड़ी मात्रा में मेडिसिन भी अस्पताल में उपलब्ध कराई है।

स्वास्थ्य विभाग ने दावा किया है कि वे पूरी तरह से तैयार है। दूसरी लहर के भयावह से हमने बहुत कुछ सीखा है। फिर से वैसी गलती नही होगी, इस बार सारे क्वारेंटाइन सेंटर को ऑक्सीजन युक्त बेड में बदला जा रहा है और वहा भी डॉक्टरों और नर्स की ड्यूटी लगाई जायेगी।

लोहरदगा सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डा संभूनाथ चौधरी ने बताया की सदर अस्पताल में इस बार ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं होगी। ऑक्सीजन प्लांट का कार्य पूरा हो गया है, जिससे पाइपलाइन के जरिए सीधे बेड तक ऑक्सीजन पहुंच जाएगी।

साथ ही अस्पताल में ट्रेंड डॉक्टर, नर्स और स्टाफ भी है जो कोविड से लड़ पाएंगे, जिले के सभी कोरोनटाइन सेंटर को ऑक्सीजन बेड में बदला जा रहा है, साथ ही रेलवे स्टेशन और जगह जगह पर जांच का दायरा बढ़ा दी गई है। सदर अस्पताल में ऑक्सीजन बेड, आईसीयू, चिल्ड्रन वार्ड, नॉर्मल वार्ड मिलाकर 125 बेड बनाई गई जो की आवस्यकता के अनुसार बढ़ाई जाएगी, हम कह सकते हैं। लोहरदगा जिला पूरी तरह से तैयार है। लोगो को खबराने की जरूरत नहीं है।

जिला स्वास्थ्य विभाग की माने तो उसने पूरी तैयारी पूर्ण होने की बात कह रही है और सदर अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगने से इस बार ऑक्सीजन की कमी नहीं होने की संभावना जताई जा रही हैं। आपको बता दें कि लोहरदगा में 9 कोरोना मरीज मिले हैं। जिसमें सदर अस्पताल लोहरदगा के एक डॉक्टर और एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर के साथ साथ जिला कृषि अधिकारी, बीपीओ और एक एएनएम पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 25 हो गई है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

दो युवकों के बीच आपसी झड़प को तूल देने का किया गया प्रयास, पुलिस के पहुंचते ही मामला हुआ शांत!

खूँटी : सदर थाना क्षेत्र के हुंटार चौक में शनिवार रात लगभग आठ बजे दो युवकों के बीच…
Read More

हजारीबाग एस पी मनोज रतन ने स्वयं रक्तदान को लोगों को किया इस ओर प्रेरित

हजारीबाग: थैलेसीमिया डे के उपलक्ष्य में झारखंड पुलिस अकादमी के प्रांगण में मणि त्रिविधा शंकर एजूकेशनल चेरिटेबल ट्रस्ट…
Read More

बाल विवाह, दहेज हत्या, डायन प्रथा, साइबर अपराध एवं यातायात नियमों के पालन को लेकर जनता ने प्रशासन के साथ की बैठक।

गत रविवार दिनांक 9 अप्रैल को को खागा थाना अंतर्गत ग्राम आसन बनी में प्रशासन तथा जनता की…
Read More

पूरे देश भर में 1 करोड़ पौधारोपण करेगी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद

रांची:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् द्वारा पूरे देश भर में 1 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य अभाविप ने अपने…