रांची : अरगोड़ा थाना क्षेत्र में एक इंस्पेक्टर की पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। इंस्पेक्टर कृष्ण मुरारी सरायकेला खरसांवा जिले में पोस्टेड हैं और उनके परिवार अरगोड़ा थाना क्षेत्र में रह रहे थे। इंस्पेक्टर दो शादी किए हुए हैं उनकी पहली पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। मृतक का नाम संगीता सिंह है। कृष्ण मुरारी गम्हरिया थाना के इंस्पेक्टर थे।
फिलहाल वह अभी जिला पुलिस मुख्यालय में पदस्थापित हैं। इस घटना की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दी है। अरगोड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है और जल्द ही मामले की जांच कर ली जाएगी।