
रसायन विज्ञान में इस वर्ष का नोबेल पुरस्कार कैरोलिन आर बर्टोज्जी (R. Bertozzi), मोर्टन मेल्डल (Morten Meldal ) और के बैरी शार्पलेस (K. Barry Sharpless ) को संयुक्त रूप से दिया गया.
रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के महासचिव हैंस एलेग्रेन ने स्वीडन के स्टॉकहोम में करोलिंस्का इंस्टीट्यूट में विजेताओं की घोषणा की.
अणुओं के एक साथ विखंडन का तरीका किया विकसित
कैरोलिन आर बर्टोज्जी, मोर्टन मेल्डल और के बैरी शार्पलेस को नोबेल पुरस्कार अणुओं के एक साथ विखंडन का तरीका विकसित करने के लिए प्रदान किया गया है. उनके काम को क्लिक रसायन और बायोऑर्थोगोनल प्रतिक्रियाओं के रूप में जाना जाता है. इसका उपयोग कैंसर की दवाएं बनाने, डीएनए मैपिंग करने और एक विशिष्ट उद्देश्य के अनुरूप सामग्री बनाने के लिए किया जाता है.