गिरिडीह पुलिस मेंस एसोसिशन के चुनाव में नक्सली बंदी का ग्रहण, एसोसिशन ने सदर समेत तीनो अनुमंडल में किया मतदान की व्यस्था!!

गिरिडीह- गिरिडीह पुलिस मेंस एसोसिशन के चुनाव में रविवार को दिन भर गहमा गहमी का माहोल रहा। न्यू पुलिस लाइन में शुरू हुए मतदान के बाद अब मतगणना का परिणाम अगले दो दिनों बाद आने की संभावना बन गया है। क्योंकि नक्सली बंदी को देखते हुए राज्य पुलिस मेंस एसोसिशन ने मतदान की प्रक्रिया को पुलिस जवानों के ट्रेनिंग सेंटर पद्मा के साथ नेहतरहाट समेत जिला मुख्यालय सदर अनुमंडल समेत तीनो अनुमंडल में करा रहा है। इधर राज्य एसोसिशन के प्रदेश उपाध्यक्ष और चुनाव के प्रेक्षक कर्ण सिंह ने बताया की तीन साल बाद हो रहे गिरिडीह मेंस एसोसिशन के चुनाव में नक्सली बंदी का ग्रहण भी लगा हुआ है। लिहाजा, दोनो ट्रेनिंग सेंटर और तीनो अनुमंडल से बैलेट बॉक्स आने में दो दिन का वक्त लगना तय है। तो इसके बाद ही मतगणना का परिणाम आने की उम्मीद है।
बताते चले की तीन साल बाद हो रहे है गिरिडीह पुलिस मेंस एसोसिशन के चुनाव को लेकर रांची से केंद्रीय टीम पिछले कई दिनों से गिरिडीह में कैंप की हुई थी। इसमें राज्य एसोसिशन के प्रदेश उपाध्यक्ष कर्ण सिंह और राज्य महामंत्री स्टीफन सोरेन को गिरिडीह का प्रेक्षक नियुक्त कर भेजा गया था। जबकि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान को लेकर सदर एसडीपीओ अनिल सिंह के साथ चार इंस्पेक्टर नगर थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी, मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनय और कमलेश पासवान के साथ रत्नेश मोहन ठाकुर भी रविवार को मतदान केंद्र में तैनात दिखे।

गिरिडीह पुलिस एसोसिशन के सात पदो के लिए चौदह सौ से अधिक जिला पुलिस बल के जवान मतदान कर रहे है। जिसमे सभापति, उपसभापति, केंद्रीय सदस्य, ट्रेजर, सचिव, संयुक्त सचिव और अंकेक्षक शामिल है। तो चुनाव मैदान में सात पदो के लिए दो अलग अलग गुट से चौदह कैंडिडेट लड़ रहे हैं जबकि दो और प्रत्याशी निर्दलीय चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे है। इसमें एक गुट से संजय पासवान सभापति के लिए तो उप सभापति के लिए सुमन साहू, ट्रेजर के लिए मणितोष सिंह, मंत्री के लिए संतोष यादव, सचिव के लिए सकेंदर कुमार, संयुक्त सचिव के लिए साहिल आरजू, केंद्रीय सदस्य के लिए संजीव कुमार शामिल है। जबकि दूसरे गुट से केंद्रीय सदस्य के लिए विनोद कुमार, ट्रेजर के लिए दशरथ राम, संयुक्त सचिव के लिए दीपक कुमार, सभापति के लिए सत्येन मुंडा, उपसभापति के लिए सुखदेव शर्मा शामिल है। जबकि सभापति के लिए निर्दलीय प्रत्याशी प्रदीप कुमार और सचिव के लिए श्याम बिहारी पांडे मैदान में है.

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

मुख्य मंत्री ने स्व. दुर्गा सोरेन को याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज लोवाडीह, नामकोम स्थित स्व. दुर्गा सोरेन स्मारक पहुंचकर झारखंड आंदोलन के अग्रणी योद्धा एवं…
Read More

आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

सिल्ली : सिल्ली प्रखंड अंतर्गत बड़ा चांगडू पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन…
Read More

लातेहार नक्सल घटना – अप लाइन पर परिचालन हुआ शुरू, डाउन लाइन पर भी होगा शुरू

लातेहार : एक करोड़ की इनामी नक्सली प्रशांत बोस और उसकी पत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी के बाद…
Read More

सर्वजन पेंशन योजना,पेंशन वितरण-सह-जागरूकता कार्यक्रम तथा विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन

राँची:पुलिस लाइन मैदान दुमका,में सर्वजन पेंशन योजना,पेंशन वितरण-सह-जागरूकता कार्यक्रम तथा विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन कार्यक्रम में…
Read More

जमशेदपुर में आबकारी विभाग की मिली बड़ी सफलता,दो लाख रुपये के विदेशी शराब बरामद

जमशेदपुर जिले के पूर्वी सिंहभूम में आबकारी विभाग की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी हैl टीम ने…