
लोहरदगा- लोहरदगा पुलिस ने उज्वला देवी हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आरोपी पति प्रमोद प्रसाद साहू उर्फ बबलू को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोडेड देशी पिस्टल, जिंदा गोली, खोखा एक रिवॉल्वर बरामद किया है. प्रमोद प्रसाद पारिवारिक विवाद के वजह से पत्नी की हत्या की थी. रविवार को लोहरदगा एसपी आर राजकुमार ने प्रेस काफ्रेंस में घटना की जानकारी दी. बता दे कि बीते शनिवार को सेन्हा थाना क्षेत्र के चांदकोपा गांव में उज्जवला देवी की गोली मारकर हत्या कर दी. महिला को पेट और बांह में दो गोली मारने के बाद धारदार हथियार से कई वार भी किए गए थे. महिला का पति प्रमोद प्रसाद साहू ईंट भट्ठा व्यवसायी है. घटना के समय महिला घर में अकेली थी. महिला के दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया था. मृतक का पति नकली शराब के मामले में चतरा उत्पाद विभाग द्वारा प्राथमिकी अभियुक्त है. वह फिलहाल जमानत पर है.