नक्सली संगठन जेजेएमपी टूट के कगार पर! कमांडर सुकरा उरांव की हत्या के बाद नहीं थम रहे विवाद

रांची : जेजेएमपी के कमांडर सुकरा उरांव की हत्या के बाद संगठन में आंतरिक कलह शुरू हो गया है।उग्रवादी अपने ही संगठन से बगावत कर दूसरा उग्रवादी संगठन बनाने में लगे हुए हैं। नया उग्रवादी संगठन का नाम झारखंड जनसंग्राम सेनानी रखा गया है और इसके सुप्रीमो दिवाकर व अमर हैं। जेजेएमपी के पूर्व कमांडर दिवाकर व अमर सहित 7 उग्रवादियों ने मिलकर ने जेजेएमपी के कमांडर सुकरा उरांव की हत्या कर दूसरा संगठन बनाया है और लोगों को अपने संगठन में जोड़ने का काम कर रहा है।

30 अक्तूबर, 2021 को घाघरा प्रखंड के लावादाग गांव में जेजेएमपी के कमांडर सुकरा उरांव की उसके ही दस्ते के कमांडरों ने मिलकर हत्या कर दी थी। इसके बाद सुकरा उरांव के हथियार लेकर भाग गये थे। सुकरा उरांव महीने में लेवी का चार लाख रुपये वसूलता था, लेकिन वह अपने दस्ते के सदस्यों को पैसा नहीं देता था और सभी पैसा घाघरा प्रखंड के एक ईंट भट्ठा मालिक को देता था, ताकि सुकरा का पैसा सुरक्षित रहे। सुकरा द्वारा अपने दस्ते के सदस्यों को पैसा नहीं देने से नाराज सात उग्रवादियों ने मिलकर सुकरा की गोली मारकर हत्या कर दी और संगठन छोड़कर भाग गये थे।

बगावत कर रहे लोगों का कहना है कि सुकरा की हत्या के बाद जेजेएमपी के उग्रवादियों ने बहुरा के घर पर हमला कर उसके पिता शनिचरवा मुंडा को 20 दिन पहले उठाकर ले गये थे। लेकिन, अभी तक उग्रवादियों ने शनिचरवा मुंडा को मुक्त नहीं किया है। नक्सली संगठन जेजेएमपी ने पत्र जारी कर कहा कि शनिचरवा मुंडा का अपहरण करने में जेजेएमपी के किसी भी सदस्य के हाथ नहीं है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

विधायक ने किया वारदात का निरीक्षण तथा दुकान के मालिक से मुलाक़ात कर घटना की ली जानकारी ।

कल दोपहर मांडर प्रखंड स्थित शंकर एवं संस जेवलर्स दुकान हुई डकैती की वारदात के बारे में सोशल…
Read More

जिला प्रशासन के आदेश के बाद रांची नगर की टीम मोरहाबादी में मुस्तैद, दुकान संचालक खुद से दुकान नहीं हटाए तो छह करेगी कार्रवाई

रांची : राजधानी के हाई सिक्योरिटी जोन मोरहाबादी में अब कोई भी दुकान नहीं लगेगी। जिला प्रशासन के…
Read More

अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर संयुक्त अहीर रेजिमेंट मोर्चा द्वारा निकाला गया मशाल जुलूस.

रांची: झारखण्ड की राजधानी रांची में गुरुवार को जयपाल सिंह स्टेडियम से लेकर अल्बर्ट एक्का चौक तक संयुक्त…
Read More

ईडी और डीजीपी से झारखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता ने मांगी सुरक्षा, अनहोनी होने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत 3 लोग होंगे जिम्मेदार!

रांची – झारखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव कुमार झारखंड के डीजीपी और ईडी को मेल कर अपनी…