Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

अपराध दुर्घटना

धुर्वा में मिला डेड बॉडी, पुलिस जांच में जुटी

रांची : धुर्वा थाना क्षेत्र के जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम के पास एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान सुधांशु शेखर के रूप में हुई है। सुधांशु शेखर बिहार के बरबीघा के रहने वाले थे। पुलिस ने एक आधार कार्ड भी बरामद किया है।

मृतक सुधांशु शेखर पहले महुआ चैनल में काम करते थे और अभी बिहार में किसी स्कूल में पढ़ा रहे थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

सड़क हादसे में बेटे की मौत के बाद काफी परेशान थे

शेखर के बेटे दो महीने पहले एक सड़क हादसे में डेथ कर गए थे। बेटे के डेथ करने के बाद सुधांशु शेखर काफी परेशान रह रहे थे। पुलिस ने घटनास्थल पर से जहर बरामद की है। हालांकि उनकी मृत्यु की सही जानकारी सामने नहीं आ पाई है। पुलिस शव की पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दी है। मृतक सुधांशु शेखर तुपुदाना में रह रहे थे। इस घटना की जानकारी परिवार वालों को दे दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार वाले धुर्वा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज की है। शिकायत दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। धुर्वा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मौत की सही जानकारी सामने आ पाएगी। धुर्वा थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है और प्रथम दृष्टया में यह आत्महत्या प्रतीत हो रहा है।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi