मुरी: राजकीय रेल थाना मुरी परिसर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर थाना प्रभारी जमादार मुंडा के नेतृत्व में सभी पुलिसकर्मियों ने शपथ ली।
हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश को लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे ।
इस अवसर पर अवर निरीक्षक बहुरन भगत, कलीमुल्लाह खान, रामपरशन राम, प्रयाग तिवारी, रंजन, चुना महली, समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।