रांची : पिठोरिया थाना क्षेत्र में आज सुबह 10 बजे एक व्यक्ति पर पिठोरिया बाजार के समीप दिनदहाड़े हमला किया गया था। घायल व्यक्ति बेहतर इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया जहां पर उसकी मौत हो गई है। मृतक का नाम गिरधारी साहू है और वह पिठोरिया थाना क्षेत्र के रहने वाला था। इस जानलेवा हमले की घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश से और थाना प्रभारी पर आरोप लगा रहे हैं।
आपको बता दें कि माइक्रो फाइनेंस कंपनी में एजेंट का काम करता था। माइक्रो फाइनेंस में जमा किये पैसा एजेंट से मांगने आये व्यक्ति को जब एजेंट ने पैसा देने से मना किया तो जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर इस वारदात को अंजाम देकर घटनास्थल से फरार हो गया है। पुलिस अबतक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पिथोरिया थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर ली गई है और आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है।
