रांची : पिठोरिया थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर पिठोरिया बाजार के समीप दिनदहाड़े हमला किया गया है। इस हमले में व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया है। घायल व्यक्ति माइक्रो फाइनेंस कंपनी में एजेंट का काम करता है। माइक्रो फाइनेंस में जमा किये पैसा एजेंट से मांगने आये व्यक्ति को जब एजेंट ने पैसा देने से मना किया तो जानलेवा हमला कर दिया। घायल व्यक्ति का नाम गिरधारी साहू है और वह पिठोरिया थाना क्षेत्र के रहने वाला है। स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी पिठोरिया थाना प्रभारी को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेज दिया है जहां पर घायल व्यक्ति हालत गंभीर बताई जा रही है। पिथोरिया थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर ली गई है और आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है। हालांकि आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गया है।
You may also like
अपराध
2 करोड़ रंगदारी मांगने के मामले में PLFI का हार्डकोर उग्रवादी अजीत कुमार सिंह गिरफ्तार!
- BY Deepak Kumar
- 12/10/2021
- 0 Comments
