रांची : मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा द्वारा कांके रोड बस्ती में मकर सक्रांति के उपलक्ष में बच्चों एवं बड़ों के बीच चूड़ा, दही ,तिलकुट ,मुड़ी लड्डू का वितरण किया गया वहां सौ सवा सौ लोग मौजूद थे।

शाखा की अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल ने कहां मकर सक्रांति में दान धर्म का बहुत महत्व है हर किसी को यह नेक कार्य करना चाहिए हमारी शाखा की बहने भी हमेशा ऐसे कार्यों में आगे रहती हैं और शाखा का नाम ऊंचाइयों पर ले जाती हैं इस कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल सचिव श्वेता भाला एवं संस्था की और भी बहने उपस्थित रही यह जानकारी मीडिया प्रभारी पूजा सरावगी ने दि।