Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

अन्य खबर ज्ञान ताजा खबरे शिक्षा

रांची का मारवाड़ी कॉलेज, सेंट जेवियर्स कॉलेज और वीमेंस कॉलेज का ऑटोनोमी खत्म तिनों कॉलेज की गवर्निंग बॉडी भंग

रांची : रांची के तीन प्रतिष्ठित कॉलेजो मारवाड़ी कॉलेज, सेंट जेवियर्स कॉलेज और वीमेंस कॉलेज की ऑटोनॉमी (स्वायत्ता) खत्म हो गयी है. अब इन तीनो कॉलेजो के प्रशासनिक, वित्तीय व् शैक्षणिक कार्यो को रांची विश्वविद्यालय ही संचालित करेगा. ऑटोनोमस का दर्जा समाप्त होने से अब इन कॉलेजो के पास वित्तीय व् परीक्षा लेने के जो अधिकार थे, वो खत्म हो गए है. ऑटोनोमस कॉलेज को खुद परीक्षा लेने, मूल्यांकन करने और उसका रिजल्ट प्रकाशन करने का अधिकार होता है, जो अब इन तीन कॉलेजो के पास नहीं रहेगा.

रांची विश्वविद्यालय इन तीन कॉलेजो की गवर्निंग बॉडी को भी भंग कर देगा. रांची विश्वविद्यालय ने इन तीन कॉलेजो की स्वायत्ता और गवर्निंग बॉडी में हुई नियुक्तियों को लेकर एक जांच भी की है. जिसकी रिपोर्ट जल्द ही यूजीसी, राज्य सरकार, कुलाधिपति (राज्यपाल) को सौंपी जायेगी.

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi