Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

जिलेवार समाचार

प्रशासन

राजधानी में कई थानेदार इधर से उधर अरविंद सिंह बने जगन्नाथपुर के थानेदार

रांची : राजधानी रांची में तैनात कई थानेदार को इधर से उधर किया गया है. एसएसपी ने इसको लेकर गुरुवार देर शाम अधिसूचना जारी कर दी है. हिदपीढ़ी थाना में पदस्थापित ज्ञानरंजन को बरियातु का थानेदार बनाया गया है. बरियातु थानेदार सपन महथा को पुलिस केंद्र भेजा गया है. रिम्स सुरक्षा विभाग में तैनात रवि ठाकुर को गोदा थाना प्रभारी बनाया गया है.

डेली मार्केट थानेदार अरविंद कुमार सिंह को जगन्नाथपुर थाना प्रभारी बनाया गया है. जगन्नाथपुर थाना प्रभारी अभय कुमार सिंह को पुलिस केंद्र भेज दिया गया है. गोदा थाना प्रभारी अवधेश ठाकुर को डेली मार्केट का थानेदार बनाया गया है. एससीएसटी थानेदार राधिका रमन मिंज को पुलिस केंद्र पुलिस भेज दिया गया है. पुलिस केंद्र में तैनात विनय कुमार सिंह को हिंदपीढ़ी का थानेदार बनाया गया है.

बुंडू थाना प्रभारी रमेश कुमार अंचल निरीक्षक सोनाहातु बनाया गया है. पुलिस केद्र में तैनात राय सौमित्र पंकज भूषण को बुंडू थाना प्रभारी बनाया गया है. गोदा यातायात थाना प्रभारी असित कुमार मोदी को पुलिस केंद्र भेज दिया गया है. उनके स्थान पर श्री नीरज को यातायात थाना प्रभारी गोंदा बनाया गया है.

पुलिस केद्र में तैनात नवल किशोर प्रसाद अंचल निरीक्षक बैरो बनाया गया है. पुलिस केद्र में तैनात पंकज कच्छप को एससी एसटी थाना प्रभारी बनाया गया है. मांडर थाना प्रभारी राना जंग बहादुर सिंह को मैस्लुस्कीगंज का थाना प्रभारी बनाया गया है. जबकि पुलिस केद्र में तैनात विनय कुमार यादव को मांडर का थाना प्रभारी बनाया गया है.

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi