मनरेगा से संवरता लोगों का जीवन


रांची: रांची जिले के बेड़ो प्रखंड अंतर्गत नेहालु कपड़िया पंचायत जहां कृष्णा उरांव एवं रमेश उरांव को ने 4 साल पहले बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत 4 एकड़ में आम बागवानी लिया था ।

अब यह आम के पौधे बड़े हो गए हैं इस साल लाभुकों ने आम बेचकर 55,000 रूपये कमाई की। आम बागवानी के साथ में उन्हें सिंचाई कूप और 60*60 फीट का डोभा भी दिया गया। सिंचाई कूप मिलने से पूरे 4 एकड़ में आम के अतिरिक्त विभिन्न प्रकार की साग- सब्जियों की खेती कर अपना आर्थिक उन्नयन कर रहे हैं। साथ ही डोभा में मछली पालन कर आय का जरिया बढ़ा रहे हैं।

लाभुक कृष्णा उरांव ने बताया कि इस साल उन्होंने 75,000 रू का टमाटर बेचा। वहीं मटर से 40,000 रूपये एवं अदरक से भी लगभग 40,000 रूपये का लाभ हुआ।इस तरह बंजर जमीन से किसान कृष्णा उराव एवं रमेश उरांव ने ना सिर्फ अपनी जमीन को खेती योग्य बनाए बल्कि आम के साथ कई सब्जियों की खेती कर अपनी आजीविका को काफी उन्नत की है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

पीएम मोदी के 72वां जन्मदिन  के अवसर पर वृद्धाश्रम में किया गया राशन वित्तरण.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार अपना 72वां जन्मदिन मनाया हैं.  इस मौके पर तमाम नेताओं ने पीएम मोदी…
Read More

बिहार में बड़ा सियासी उलटफेरJDU-BJP गठबंधन टूटा, CM नीतीश कुमार ने लिया फैसला

बिहार:बिहार में आज जेडीयू और बीजेपी गठबंधन टूट गया है। जनता दल यूनाइटेड की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश…
Read More

मध्य विधालय के सहायक शिक्षक वरीय अधिकारी के कार्यालय के कार्यों में कर रहे हैं हस्तक्षेप।

रांची: भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रवि कुमार ने मध्य विधालय पंडरा के सहायक शिक्षक अशोक कुमार पर…