खाटू श्याम बाबा का जयंती मनाया गया, निकला भव्य शोभा यात्रा

सिल्ली:- सिल्ली धर्मशाला लक्ष्मी नारायण मंदिर में शुक्रवार को श्री खाटु वाले श्याम बाबा का जन्म दिन मनाया गया। इस दौरान श्री खाटू वाले श्याम बाबा की निशान शोभा यात्रा निकाली गई।

रथ में विराजमान श्री श्याम बाबा आगे आगे बाजे गाजे के साथ श्रद्धालु श्याम बाबा का निशान अपने हाथ में लेकर नाचते गाते खाटू नरेश की जय हो, श्याम बाबा की जयघोष के साथ चल रहे थे। ध्वज पर नीले घोड़े पर विराजमान श्याम बाबा का चित्र व पवित्र निशान अंकित था। फूलों से भव्य रूप से रथ सजाया गया। जिसमें विशेष रूप से श्याम बाबा के स्वरूप को विराजमान किया गया। यात्रा में मारवाड़ी समाज अलावे स्थानीय महिला, पुरुष और बच्चे राजस्थान पारंपरिक परिधान में उत्साह व श्रद्धा के साथ नाचते गाते चल रहे थे। यात्रा लक्ष्मीनारायण मंदिर से, बुंडू रोड दुर्गा बाड़ी, सिल्ली में रोड होते हुए काली मंदिर चौराहे से होते हुए वापस लक्ष्मीनारायण मंदिर पहुंच कर ध्वज यात्रा का समापन हुआ। वहीं देर शाम लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्याम बाबा का भव्य श्रिंगार कर भजन कीर्तन एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में, दुर्गा अग्रवाल, संजय भगत, सुमन अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, विजय जालान, अमर अग्रवाल, नारायण तापड़िया, बुलु अग्रवाल, बंटी अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, अथर्व अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, निपुण अग्रवाल, अंश केडीया आदि का सराहनीय योगदान रहा।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मेहंदी, निबंध, रंगोली एवम चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

खूँटी:कर्रा प्रखंड के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बिनगाँव में मेहंदी,निबंध,रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन…
Read More

राजभवन के समीप, घंटी आधारित अनुबंध सहायक प्राध्यापकों का धरना प्रदर्शन पन्द्रहवें दिन भी जारी।

रांची:झारखण्ड सहायक प्राध्यापक अनुबंध संघ के द्वारा अपनी मांगों को लेकर राज्यपाल सह कुलाधिपति तथा मुख्यमंत्री के ध्यानाकर्षण…
Read More

सात सूत्री मांगों को लेकर सिल्ली मुखिया संघ ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

सिल्ली :सिल्ली प्रखंड के सभागार कछ में सिल्ली प्रखंड के मुख्य संघ की अध्यक्ष सोमरा मांझी द्वारा एक…
Read More

रांची के हनुमान मंदिर में तोड़फोड़, लोगों ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन.

रांची: राजधानी रांची के हिन्दपीढ़ी थाना क्षेत्र के मेन रोड मल्लाह टोली में श्री हनुमान की प्रतिमा क्षतिग्रस्त…
Read More

रामगढ़ के वैभव कुमार शर्मा ने वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन में दर्ज करावाया आपना नाम !!

रांची- रामगढ़ के चित्रकला के क्षेत्र में उभरता कलाकार वैभव कुमार शर्मा ने अपना नाम लंदन बुक ऑफ…
Read More

सिल्ली अंबेडकर पार्क में अंबेडकर जयंती मनाई गई, रैली का हुआ आयोजन

सिल्ली:- सिल्ली अंबेडकर पार्क में शुक्रवार को अम्बेडकर ग्राम विकास समिति के तत्वाधान में बाबा साहेब डॉ भीमराव…