झारखंड की निलंबित आइएएस पूजा सिंघल की बिगड़ी तबीयत, रिम्स में भर्ती.

रांची: मनी लांड्रिंग और मनरेगा घोटाले में जेल में बंद निलंबित आईएएस पूजा सिंघल की मंगलवार देर शाम अचानक तबियत बिगड़ गई। सीने में दर्द और सांस लेने में दिक्कत होने के बाद उन्हें रिम्स के कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया है। मंगलवार को झारखंड उच्च न्यायालय में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई थी, लेकिन उन्हें जमानत नहीं मिल सकी ।

बता दे की मनी लांड्रिंग और मनरेगा घोटाले के मामले में निलंबित आईएएस पूजा सिंघल को ईडी ने 11 मई को गिरफ्तार किया था। तभी से पूजा सिंघल जेल में बंद है। हालांकि, पांच जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने पूछताछ के लिए पूजा सिंघल को हिरासत में लिया था। अहम सबूत मिलने पर ईडी ने उनके पति अभिषेक झा, सीए सुमन सिंह, खूंटी जिला परिषद के तत्कालीन कनीय अभियंता रामविनोद सिन्हा, तत्कालीन सहायक अभियंता राजेंद्र जैन समेत अन्य से भी पूछताछ की थी। उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) सुमन कुमार के यहां से ईडी ने 17 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार किया था।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत जनसेवा में 26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल का विविध कार्यक्रम

रांची: 06 फरवरी 2023 को नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तैनात 26वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने एस.डी.शेरखान (कमांडेंट)…
Read More

भतीजे ने चोरी से बेच दिया बैल, चाचा ने पूछा तो धारदार हथियार से कर दिया हत्या

रांची : नामकुम थाना क्षेत्र के बुंडूबेड़ा में शनिवार की देर रात भतीजा ने आपसी विवाद में चाचा…