
रांची: राजधानी रांची के हिन्दपीढ़ी थाना क्षेत्र के मेन रोड मल्लाह टोली में श्री हनुमान की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने का को लेकर बुधवार को सुबह में हल्लाबोल हो गया। प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की सूचना मिलने पर सुबह 6.30 बजे बड़ी संख्या में सनातनी समाज के लोग मंदिर के पास इकट्ठे हो गए। इसके बाद घटना से गुस्साए लोगों ने मेन रोड में मल्लाह टोली के पास सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

इस मामलें में झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने घटना पर नाराजगी जाहिर करते हुए ट्वीट कर कहा कि मेन रोड में महावीर मंदिर में प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।मंदिर के ठीक सामने गुरुद्वारा है, बगल में विशाल क्लब दुर्गा पूजा का आयोजन होता है। विगत 10 जून को ही इसी क्षेत्र में संकटमोचन मंदिर में दंगाइयों ने हमला किया था।