Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

जिलेवार समाचार

अन्य खबर खेल ज्ञान टेक्नोलॉजी ताजा खबरे देश मनोरंजन व्यवसाय शिक्षा

‘केबीसी’ की हॉट सीट पर दिखेगी झारखंड के मधुपुर की बेटी मेघा, रोचक होगा मुकाबला !!

देवघर : मधुपुर शहर के सीताराम डालमिया रोड निवासी गोविंद बथवाल की पुत्री मेघा बथवाल चर्चित टेलीविजन शो कौन बनेगा करोड़पति के हॉट सीट पर पहुंच गई है। वर्तमान में मेधा बेंगलुरु में एक निजी कंपनी में कार्यरत है। उसने एमबीए तक की डिग्री ली है। मेघा के हॉट सीट पर चयन के बाद परिजनों में खुशी का माहौल है।

केबीसी के हॉट सीट पर पहुंचने के लिए चार चरणों से गुजरना होता है !!

मेघा के रिश्तेदार महेश बथवाल ने बताया कि केबीसी के हॉट सीट पर पहुंचने के लिए पढ़ाई, मेहनत और कोशिश जरूरी है। इसमें हिस्सा लेने के लिए चार चरणों से गुजरना होता है। सभी राउंड को क्लियर करने वाले ही हॉट सीट पर पहुंचते हैं। केबीसी के लिए रजिस्ट्रेशन, स्क्रीनिंग, ऑडिशन और इंटरव्यू में सफलतापूर्वक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना होता है।

28 नवंबर की रात नौ बजे मेघा टीवी पर दिखेंगी !!

उन्होंने कहा कि सोमवार 28 नवंबर, 2022 की रात्रि नौ बजे मेघा केबीसी के हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन के सामने होगी।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi