छह वर्षों के बाद झारखंड कांग्रेस कमिटी की हुई घोषणा, कार्यसमिति में आलमगीर आलम, मंत्री रामेश्वर उरांव व मधु कोड़ा भी !!

रांची- झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी घोषित शनिवार को हो गई है. कांग्रेस अध्यक्ष की मंजूरी के बाद महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसका आदेश जारी किया है. इसमें कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को जगह मिली है. इन कमेटियों में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष के तौर पर 11 लोगों को शामिल की गयी है. वहीं पार्टी ने 35 जनरल सेक्रेटरी, 82 सेक्रेटरी बनाये हैं. प्रदेश कांग्रेस वर्किंग कमिटी में 33 नेताओं को स्थान दिया गया हैं. इसके अलावा 36 लोगों को आमंत्रित सदस्य के रूप में वर्किंग कमिटी में स्थान दिया गया हैं. पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा समेत 35 लोगों को महासचिव में जगह मिली है. प्रदेश कांग्रेस की जंबो जेट कमिटी की घोषणा छह साल बाद हुई है. केंद्रीय नेतृत्व इस बार कमिटी के विस्तार में काफी ऐहतिहात बरती गयी है.

झारखंड कांग्रेस कमेटी की कमिटी में कांग्रेस कोटे से बने चारों मंत्री को भी जगह मिली है. कार्यसमिति में विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री रामेश्वर उरांव, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, सुखदेव भगत, अजय कुमार और कई अन्य नेता शामिल हैं.

सारी कमेटियां तत्काल प्रभाव से प्रभावी होंगीः

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से स्वीकृति मिलने के बाद पार्टी के जेनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने सूची जारी की है. केसी वेणुगोपाल ने कहा कि गठन की गई विभिन्न कमेटियां तत्काल प्रभाव से प्रभावी होगी.

राकेश सिन्हा समेत कई को मिला प्रमोशन

पार्टी में प्रदेश प्रवक्ता रहे राकेश सिन्हा समेत कई लोगों का प्रमोशन मिला है. महासचिव की सूची में आलोक कुमार दूबे, मदन मोहन शर्मा, राजेश गुप्ता छोटू व विनय सिन्हा दीपू समेत 35 लोगों को शामिल किया गया है.

वर्ष 2016 से नहीं हुआ था कमिटी का विस्तारः

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी का विस्तार वर्ष 2016 से नहीं हो पाया था.

प्रदेश प्रभारी का दौरा होता रहा. अध्यक्ष बदलते रहे पर कमिटी नहीं बन पायी. राज्य कांग्रेस में 2016 में सुखदेव भगत जब अध्यक्ष बने थे. उनके कार्यकाल में ही प्रदेश कार्यसमिति का गठन हुआ था. उसके बाद डॉ अजय कुमार, डॉ रामेश्वर उरांव रहे पर प्रदेश कार्यसमिति का गठन नहीं हुआ. पूरा संगठन, प्रभारी और को-ऑर्डिनेटर के भरोसे चल रहा था. अभी कुछ दिनों पहले पार्टी ने जिलाध्यक्षों की सूची जारी की गयी है.

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

कैश कांड के आरोपी कांग्रेस के तीनों विधायक को ईडी का बुलावा, 13, 16 और 17 जनवरी को पूछताछ

Ranchi : कैश कांड में शामिल कांग्रेस के तीन विधायकों को ईडी ने नोटिस भेजा है। जानकारी के…
Read More

हिजाब को लेकर डोरंडा कॉलेज में छात्रों का जुटान, पुलिस ने समझा-बुझाकर मामले को कराया शांत

रांची : कर्नाटक के कालेज में हिजाब पहनने वाली छात्राओं के प्रवेश न लेने के मामले की गूंज…
Read More

अध्यक्ष एवं निर्वाची पदाधिकारी जिला परिषद उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन की देखरेख में चुनाव संपन्न

राँची:रांची में जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न हो गया। आज दिनांक 29 जून 2022 को…
Read More

झारखंड के मुख्यमंत्री आदिवासी, लेकिन सरकार आदिवासी विरोधी : अमित शाह

भाजपा के पास झारखंड में किए विकास कार्यों की लंबी सूची, आपके पास भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं…