झारखंड के अधिवक्ता का कम फीस पर ही न्याय दिलाना सराहनीय- डॉ अग्रवाल

रांची: झारखंड अधिवक्ता मंच के तत्वावधान में, स्थानीय बिहार क्लब हाॅल में एक विशेष विधि व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इंटरनेशनल काॅनशिल आफ जुरिस्ट, लंदन के अध्यक्ष डॉ. आदिश चंद्र अग्रवाल, तथा आल इण्डिया बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के द्वारा अधिवक्ताओं विधि व्याख्याताओं एवं विधि छात्रों के बीच व्याख्यान दिया। उन्होंने छात्रों के प्रश्नों के उत्तर भी दिये। डॉ अग्रवाल ने झारखंड के अधिवक्ताओं की कम फीस पर ही न्याय दिलाने के प्रयासों के लिए प्रशंसा भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ जयप्रकाश गुप्ता, पूर्व विधायक एवं पूर्व सदस्य, झारखंड अधिवक्ता परिषद ने किया।


कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों को झारखंड अधिवक्ता मंच के अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्वारा पुष्प गुच्छ, शाॅल एवं स्मृति चिन्ह देकर की गई। कार्यक्रम में राजकुमार साहू, वरिष्ठ अधिवक्ता सह मुख्य संरक्षक, झारखंड अधिवक्ता मंच के अलावा जयेश कुमार, विधि व्याख्याता मिथिलेश कुमार पाण्डेय, सचिन इन्दिवर, तथा विनोद श्रीवास्तव, नीशीमिता, श्रीष्टि, सुनयना, जाहिद, अविनाश, सौरभ, प्रशांत, कौशिकी, अजय, मुकेश आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांँची के विधि व्याख्याता वकील अभय सहाय ने किया।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

आंगनबाड़ी केंद्र की दोनों बच्चियों की मौत, रिम्स में चल रहा था इलाज !!

पलामू – जिले के तरहसी प्रखंड की सेलारी पंचायत क्षेत्र के छेचानी मध्य विद्यालय में मध्यान्ह भोजन योजना…
Read More

ईडी के सामने आज पेश होंगे CM हेमंत सोरेन, शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किया गया पुख्ता इंतेजाम !!

रांची- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के  ईडी कार्यलय जाने को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सीएम…