इंडियन आर्मी में अग्निवीर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन

10वी. और 12वी. पास अभ्यर्थियों के लिए इंडियन आर्मी में जाने का बेहतरीन अवसर है। बता दें कि इंडियन आर्मी में नई अग्निवीर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज यानी 16 फरवरी से शुरू हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च 2023 तक है।

इन पदों पर होनी है भर्ती

सेना की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, अग्निवीर भर्ती के माध्यम से अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल क्लर्क, स्टोर कीपर, ट्रेड्समैन के पद भरे जाएंगे।

योग्यताएं

अग्निवीर भर्ती के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र साढ़े 17 से 21 साल के बीच होनी चाहिए। इसके साथ उम्मीदवार 10वी. और 12वी. पास होना चाहिए।

-अग्निवीर जनरल ड्यूटी के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के पास 45 फीसदी अंकों के साथ 10वीं पास होने चाहिए।

-अग्निवीर टेक्निकल पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स से फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स के साथ 12वीं पास/50 फीसदी अंकों के साथ 10वीं पास और आईटीआई से 2 साल की टेक ट्रेनिंग का योग्यता मांगी है।

-अग्निवीर क्लर्क और स्टोर कीपर पदों के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास होना जरूरी है।

-अग्निवीर ट्रेड्समैन के लिए 10वीं पास होना अनिवार्य है।

-अग्निवीर ट्रेड्समैन पदों के लिए 8वीं पास कैंडिडेट्स भी अप्लाई कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया

कुछ समय पहले ही आर्मी ने अग्निवीर भर्ती चयन प्रक्रिया में बदलाव किया है. इसके मुताबिक अब पहले कैंडिडेट्स को रिटन एग्जाम देना होगा। इसके बाद उन्हें फिजिकल टेस्ट और मेडिकल टेस्ट भी देना होगा।

इन पदों के लिए योग्य औक इच्छुक उम्मीदवार इसकी ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं बता दें कि इस भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन 17 अप्रैल 2023 किया जाएगा।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

नहीं रहे मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव, हार्ट अटैक के बाद एम्स में थे भर्ती

देश के सबसे मशहूर और पॉपुलर कॉमेडियन राजू श्रीवास्‍तव का निधन हो गया है। दिल्‍ली के एम्‍स अस्‍पताल…
Read More

झारखण्ड में बढ़ता जा रहा साइबर अपराध, सीआईडी ने 8वी और 10वी के युवक को दबोचा

साइबर अपराध दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहा हैं। झारखंड में साइबर फ्रॉड की घटनाएं तेजी से बढ़ रही…
Read More

4 जुलाई को रांची आएंगी राष्ट्रपति उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू

होटल बीएनआर चाणक्य में झारखंड के एनडीए सांसद एवम विधायकगण के साथ बैठक में होंगी शामिल। रांची:झारखंड के…
Read More

घंटी बजाओ,सरकार जगाओ पैदल मार्च: घंटी आधारित अनुबंध सहायक प्राध्यापक

रांची:झारखंड सहायक प्राध्यापक अनुबंध संघ के द्वारा आयोजित राज्यपाल सह कुलाधिपति तथा मुख्यमंत्री के ध्यानाकर्षण कार्यक्रम के पांचवें…
Read More

नव का तीसरा नव निर्माण संस्थान का वार्षिकोत्सव संपन्न

जहानाबाद: प्रतिभा पल्लवन पब्लिक स्कूल में नव निर्माण संस्थान का तीसरा वार्षिकोत्सव खूब धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम…