सिल्ली: मुरी हिंडालको कंपनी के सी एस आर विभाग के सहयोग से प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत 25 टीवी मरीजों के बीच पोषण किट एवं मल्टीविटामिन की दवाई हिंडाल्को के एचआर हेड अरुण राय के द्वारा वितरण किया गया।
इस मौके पर सिल्ली अस्पताल के डॉक्टर विवेक ने मरीजों से कहा कि टीवी बीमारी से घबराने की जरूरत नहीं है दवा एवं भोजन सही रूप से ले साथी साथ धूम्रपान शराब आदि से दूर रहें।
वहीं दूसरी ओर एचआर हेड अरुण राय ने भी कहा कि हिंडालको टीवी से ग्रसित मरीज के लिए 24 घंटा तत्पर रहेगी हमारा लक्ष्य है 2025 तक टीवी मुक्त भारत बनाना है।
इस मौके पर सी एस आर के अनिल सिंह सहायक महाप्रबंधक कर्मचारी कुमार अभिषेक प्रताप सिंह भरत सिंह रंजीत कुमार बेपनासी कुमारी दीपक कुमार कमल नरेश ब्रजकिशोर अनीता सुरेंद्रनाथ महतो आदि उपस्थित थे।
