हिंडाल्को मुरी द्वारा भक्तिवेदांत गुरुकुल में शेड निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास।

मुरी: हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सबलिटी (सीएसआर) पहल के तहत समाजिक उत्कृष्टता कार्यक्रम के अंतर्गत कुटाम के भक्ति वेदांत गुरुकुल आश्रम में शेड निर्माण का शिलान्यास प्लांट प्रमुख रोहित चौरसिया एवं एच आर अरुण कुमार राय के द्वारा किया गया।

अधिकारीयों ने कहा कि इस परियोजना के माध्यम से हमारी संबंधित योजनाओं को अधिक विस्तार देने का अवसर प्राप्त हुआ है। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सीएसआर विभाग ने इस परियोजना को समर्थन दिया है, जिससे भक्ति वेदांत गुरुकुल आश्रम के शिक्षा- प्रशिक्षण कार्यों को सुधारने में मदद मिल सके।

यह शेड आश्रम के विद्यार्थियों और कर्मचारियों के लिए एक सुविधाजनक स्थल प्राप्त करेगा।इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के तहत हिंडाल्को के अधिकारियों ने व्यक्तिगत रुप से भक्ति वेदांत गुरुकुल आश्रम के प्रति अपनी संवेदन शीलता व्यक्त की है। वहीं अधिकारियों ने कहा कि इस परियोजना से स्थानीय समुदाय को भी लाभ प्राप्त होगा और यह समाजिक उत्कृष्टता पहल विशेषता शिक्षा और सांस्कृतिक विकास के क्षेत्र में सकारात्मक प्रभाव डालेगा।

हिंडाल्को भविष्य में भी इस प्रकार की सीएसआर पहलों के माध्यम से समाज की सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को बनाए रखेगी। इस मौके पर हिंडालको के पवार प्लांट हेड नवनीत श्रीवास्तव, सीएसआर हेड अनिल सिंह, सहायक महाप्रबंधक अभिषेक प्रताप सिंह एवं गुरुकुल के अस्तोका कृष्ण दास, करुणावतार गौर दास, सुबल दास, विजय दास समेत गुरुकुल के छात्र एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

मोरहाबादी में हुई घटना में शामिल अपराधियों को किसी भी हाल बख्शा नहीं जायेगाः मुख्यमंत्री

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शुक्रवार को राज्य में…
Read More

रांची रेलवे स्टेशन पर नवनिर्मित Escalator का लोकार्पण।

रांची- रांची रेलवे स्टेशन रांची रेल मंडल का एक महत्वपूर्ण स्टेशन है । प्रतिदिन हजारों यात्रियों का आवागमन यहां…