मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण द्वारा गोपाष्टमी के अवसर पर की गई गो सेवा।

रांची: गोपाष्टमी के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा के सदस्यों द्वारा गौ माता की पुजा अर्चना की गई । इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष पुजा सरावगी ने कहा एक गाय के शरीर में सभी देवी- देवताओं का वास होता है तथा सभी ऋषि मुनि निवास करते हैं । गाय को माँ के समान पूजनीय माना जाता है । इसलिए गोपाष्टमी के दिन विधिवत ग़ो पूजन करना चाहिए ।

समर्पण शाखा ने भी फल फ़ुल प्रसाद से विधिवत पुजा की । इस अवसर पर शाखा ने हरमू रोड़ रांची स्थित गौशाला में 25 kg गुड , 25 kg चारा एवं 50kg चोकर दान दिया । इसके अलावा बच्चों के बीच नृत्य, चित्रकला तथा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता अयोजित की गई । जीतने वाले को पुरस्कृत भी किया गया । मंच के अध्यक्ष ने तुला दान भी करवाया , कई लोगो ने तुला दान किया । इस अवसर पर अध्यक्ष पुजा सरावगी, सचिव स्वेता भाला, पूर्व अध्यक्ष मीना ताइवाला, गो सेवा प्रभारी दीपिका मोतिका , आशा संथोलिया एवं कविता सोमानी, पुजा तोड़ी, चंदा अग्रवाल, मनीषा लोहिया, सोमिया नेहा अग्रवाल एवम शाखा के अन्य सदस्य उपस्थित थे ।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण का आदेश, दिवाली और छठ पर दो घंटे पटाखे चलाने की अनुमति.

रांची- राजधानी रांची में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने दीपावली को…
Read More

स्वामी विवेकानंद के उपदेश आजादी के भूमिका में भी निर्णायक- कर्मवीर सिंह

राँची: छविराज फाउंडेशन एवं स्वर्णरेखा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के संयुक्त तत्वाधान में बरियातु स्थित स्वर्णरेखा संस्थान में भाजपा…