Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

अन्य खबर ज्ञान ताजा खबरे मनोरंजन विकास शिक्षा

सावित्री सुमन को मिला गार्गी एक्सीलेंस अवार्ड

पटना: बिहार की राजधानी पटना के विद्यापति भवन में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर लेट्स ईमपायर गार्गी चैपटर बिहार की ओर से गार्गी एक्सीलेंस अवार्ड सेरोमणी का आयोजन किया गया, जिसमें बिहार के अलावे दूसरे राज्यों की महिलाएं उपस्थित थीं।


संगीत, साहित्य, कला और समाज सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने 150 महिलाओं को वरिष्ठ आई0 पी0 एस0 विकाश वैभव के द्वारा प्रशस्तिपत्र, प्रतीक चिन्ह और अंग वस्त्र प्रदान किया गया।


उपर्युक्त उल्लेखित सम्मान समारोह में जहानाबाद से शब्दाक्षर जिलाध्यक्ष सावित्री सुमन को आमंत्रित किया गया, इन्होंने अपनी सहभागिता निभाई। श्रीमती सुमन के साथ शब्दाक्षर जिला उपाध्यक्ष महेश कुमार मधुकर और इनके परिवार के सदस्य इस मौके पर उपस्थित थे।

अपनी प्रखर प्रतिभा के बदौलत सावित्री सुमन जिले की जगमगाहट में निरंतर चार चांद लगाती जा रही हैं। ऐ जहानाबाद और अरवल जिले की पहली महिला साहित्यकार हैं, जो अगस्त 2022 से मार्च 2023के बीच गजल विधा में पांच पुरस्कार प्राप्त करने में सफल रही हैं। इनकी शानदार सफलता पर शब्दाक्षर के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह, प्रदेश अध्यक्ष बिहार मनोज कुमार मिश्र और प्रदेश साहित्य मंत्री प्रो0 डा0 कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी ने जिला समिति के सभी सदस्यों को बधाई दी है।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi