Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

जिलेवार समाचार

अन्य खबर विकास स्वास्थ

बाबा कार्तिक उरांव के जयंती के अवसर पर सेवार्थ विद्यार्थी (SFS) के द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर व संगोष्ठी का आयोजन हुआ।

रांची : बाबा कार्तिक उरांव जी के जन्मजयंती के अवसर पर अभाविप के आयाम सेवार्थ विद्यार्थी(SFS) के द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया है।

एस.एफ.एस प्रांत टोली प्रमुख सुश्री शारदा कुमारी ने कहा बाबा कार्तिक उरांव ने सिर्फ आदिवासी ही नहीं अपितु संपूर्ण समाज के मार्गदर्शक थे, जिन्होंने आदिवासियों की धर्म, संस्कृति और जमीन की रक्षा के लिए समाज को शिक्षित और संगठित करना उनका लक्ष्य, उनकी सोच व उनका सपना था।

स्टूडेंट फ़ॉर सेवा के माध्यम से D.I.G ग्राउंड, सरहुल नगर, बरियातू में बाबा कार्तिक उरांव जी के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किशोरी मेडिकल पॉलीक्लिनिक एवं हई डेंट डेंटल क्लिनिक के सहयोग से किया गया, जिसमें सभी तरह का जांच बस्ती में रह रहे लोगों का हुआ एवं दवाइयां का भी वितरण किया गया।

मुख्य रूप से प्रणव गुप्ता, अभिनव जीत, पवन नाग, सिद्धांत श्रीवास्तव, प्रियांशु रंजन, भोला, रोशन, राहुल सिंह उपस्थित थे।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi