चट्टी कैरो रांची मार्ग पर हुए सड़क हादसे में चार घायल, एक गंभीर

लोहरदगा : थाना क्षेत्र कैरो जिला लोहरदगा में आज कैरो चट्टी रांची मार्ग पर घटी सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए हैं वहीं एक की हालत गंभीर है। प्राप्त सूचना के आधार पर निलेश कुमार पिता मुन्ना प्रसाद उम्र 26 वर्ष, मिन्टू कुमार पिता रघुनंदन कुमार उम्र 27 वर्ष, मनोज कुमार उम्र 25 वर्ष, छोटू सिंह पिता सूरज सिंह उम्र 26 वर्ष सभी रांची निवासी एवं उनके साथ कैरो निवासी सूरज सोनी पिता सच्चिदानंद सोनी उम्र 26 वर्ष, उपरोक्त सभी व्यक्ति कैरो पंचागाई के पास 01दिसम्बर के 01 बजे रात्रि टाटा टियागो एक्स टी 2018 मॉडल कार वाहन संख्या जे0एच010बी0एम0-9454 वाहन अनियंत्रित हो गई।

उसके बाद वाहन रोड से 05 फीट निचे गड्ढे में जा गिरी जिसमें कार में सवार 04 व्यक्ति घायल हो गए,एवं एक कि स्थिति गंभीर बनी हुई है। उक्त घटना की सूचना मिलने के बाद कैरो थाना पुलिस को मिलने के पश्चात कैरो थाना के ए0एस0 आई0 देवनाथ मराण्डी, एवं थाना के सदल बल ने रात्रि में घटनास्थल पहुंच कर सर्वप्रथम घायलों को चिकित्सीय इलाज हेतु ऑटो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कूड़ु भेजवाया,कुडू में घायलों की स्थिति बिगड़ती देख कुडू के चिकित्सक ने बेहतर स्वास्थ्य सुधार हेतु पांचों को रांची रिम्स रेफर कर दिया जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

उक्त पांचों व्यक्ति कैरो निवासी काजल मोबाईल दुकान के संचालक रिंकू प्रसाद के शादी के पार्टी समारोह में भाग लेने के लिए आये हुए थे । वे पार्टी से खाना खाकर वापस रांची जा रहे थे तभी रांची वापस जाने के क्रम में उक्त घटना घटित हुई।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

मॉर्निंग वॉक कर रहे छात्र की वाहन के कुचलने से मौत, लोगों ने किया सड़क जाम

रांची : धुर्वा थाना क्षेत्र में स्थित जेएससीए स्टेडियम के पास मॉर्निंग वॉक कर युवक को अज्ञात वाहन…