Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

जिलेवार समाचार

राजनीति

वैमनस्यता को भूलकर आपसी भाईचारगी बनाये रखना होली त्योहार का मुख्य उद्देश्य: धीरज प्रसाद साहू, पूर्व राज्यसभा सांसद

अपने लिये कुछ, समाज के लिये सबकुछ: शिवरतन प्रसाद गुप्ता, अध्यक्ष सूंड़ी समाज, छत्तीसगढ़ सह राष्ट्रीय संयोजक, सूंड़ी समाज

लोहरदगा के कुटुमु स्थित गीतांजलि पैलेस में सूंड़ी समाज का होली मिलन समारोह सह रंगारंग कार्यक्रम उमंग भरे माहौल आयोजित किया गया , कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री धीरज प्रसाद साहू, पूर्व राज्यसभा सांसद तथा विशिष्ट अतिथि श्री शिवरतन प्रसाद गुप्ता, अध्यक्ष सूंड़ी समाज, छत्तीसगढ़ सह राष्ट्रीय संयोजक, नंदकिशोर साहू,सूंड़ी समाज, लोहरदगा जिलाध्यक्ष के साथ साथ समाज के श्री गोबर्धन साहू, उदय कुमार गुप्ता, संदीप गुप्ता द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर तथा भगवान राधा कृष्ण की फ़ोटो में पुष्प अर्पित कर किया गया,वही सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर तथा शॉल ओढ़ाकर एवं राधा कृष्ण की मूर्ति देकर सम्मानित किया गया,
मंच संचालन रितेश कुमार तथा प्रदीप कुमार हिन्द द्वारा किया गया,मौके पर
समाज के लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि आपसी मतभेदों को भुलाकर भाईचारगी को कायम करना होली त्योहार का मुख्य उद्देश्य होता है। होली मिलन समारोह के माध्यम से समाज को लोग आपस मिलते हैं जिससे भाईचारगी बढ़ती है तथा समाज के ताकतवर होने का संदेश देता है उन्होंने लोहरदगा ज़िला के सम्बंध में कहा कि लोहरदगा ज़िला नक्शे के मुताबिक छोटा ज़रूर है परन्तु ताकत में किसी भी ज़िला से कमज़ोर नहीं है और वर्तमान में जिला की विकास का रफ्तार द्रुतगति पकड़ चुकी है। वहीं उपस्थित महिलाओं को भी विशेष नमन करते हुए इन्होंने कहा कि इस आधुनिक युग मे महिलाएं स्वालंबी हो रही है और समाज मे अपनी शक्ति को पहचान दे रही हैं अब महिलाएं पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना जानती हैं। जबकि विशिष्ट अतिथि श्री शिवरतन प्रसाद गुप्ता जी ने कहा कि समाज तब ही तरक्की की ओर रुख करती है जब आप अपने लिये जितना सोंचते हैं उससे ज्यादा समाज के लिये सोंचना शुरू करते है अर्थात अपने लिये कुछ और समाज के लिये सबकुछ। उन्होंने आगे उपस्थित समाज के लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के समय मे अपनी शक्तियों को पहचानना अत्यंत आवश्यक है अन्यथा आप कहीं भी तकलीफ में आ सकते हैं अतः समाजिक एकता को कायम करते हुए एकजुटता के साथ काम करे व सामाज के लोगों को एक ताकतवर समाज दें। होली रंगों का त्यौहार है और सभी के जीवन रंगबिरंगी खुशियों का छटा बनी रहे यही ईश्वर से कामना है। पूरे कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने में सूंड़ी समाज के कार्यक्रम संयोजक रितेश कुमार, सचिव मुकेश साहू, कोशाध्यक्ष पंकज साहू, मीडिया प्रभारी बिनय कुमार साहू, गोबर्धन साहू,उदय कुमार गुप्ता, संदीप गुप्ता, रामलखन साहू, लक्ष्मी नारायण साहू, प्रदीप साहू, रोबिन साहू, दुखहरन साहू, प्रेमचंद साहू, कमलेश कुमार, बिनोद प्रसाद, चन्द्रभूषण साहू, अयोध्या साहू, प्रकाश साहू, गुप्तेश्वर गुप्ता, गुड्डुस प्रसाद, प्रदीप कुमार हिन्द, राजू साहू इत्यादि के साथ साथ कुडू प्रखंड से गंगा प्रसाद, धीरज प्रसाद साहू, टिंकू साहू, ज्योति प्रसाद, बहादुर प्रसाद, भुवनेश्वर साहू का भी सराहनीय योगदान र

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi