सिल्ली; सरना प्रार्थना सभा मोदीडीह में झंडा बदली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजिक۔धार्मिक तय व्यवस्था की पहनई भूमि में एकदिवसीय सरना प्रार्थना सभा सह झंडा बदली का आयोजन किया गया।इस दौरान समाज के कई लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम स्थल पर भजन करते हुए झंडा बदला गया। कार्यक्रम का संचालन गोंदुरा उरांव ने किया। कार्यकरम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो प्रवीन उरांव ने संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी समाज को नशा से दूर रह कर बच्चों की पढ़ाई लिखाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। सरना धर्मलंबियो को एकजूट रहकर क्षेत्र की समस्या का समाधान करें। किसी भी व्यक्ति के बहकावे में नही आये। आसपास में जो भी सरना धर्मावलंबी है।उन्हें जागरूक करे।

किया। हमारे समाज में शिक्षा की कमी है जिसके कारण समाज के लोगो के साथ समाज के ही कुछ लोग धोखा कर रहे है। नशापान समाज के विकास में सबसे बडी बाधक है। कार्यक्रम में मानू तिग्गा विेकलाहा नीरज मुंडा भिखारी पाहन आदि ने संबोधित कर समाज के लोगो को शिक्षा को अपनाने व नशापान से दूर रहने की बात कही। इस मौके पर मुखिया लालू राम उरांव, गणेश चंद्र मिंज, मुस्कान तिर्की, शांति तिर्की ,रेशमा मिंज, अनीमा उरांव पंचमी मिंज,भरत मुंडा,सहित काफी संख्या में सरना धर्मावलंबी महिला पुरुष उपस्थित थे।
