खूंटी : पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के एरिया कमांडर समेत पांच नक्सली को गिरफ्तार की है। गिरफ्तार सभी नक्सली हथियार के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। गिरफ्तार नक्सली का नाम पीएलएफआई एरिया कमांडर मोहम्मद उमर, इम्तियाज खान, राहुल सिंह तथा कृष्णा पान है।
जबकि एक नक्सली नाबालिग है। गिरफ्तार सभी नक्सली ने बताया कि 31 दिसंबर की रात को कारोबारी से लेवी वसूलने आए थे। पुलिस ने एक देशी कार्रवाईन, एक नकली देशी कार्रवाईन, 315 बोर का चार जिन्दा गोली, 7.62 बोर का दो जिन्दा गोली, दो पर्चा और तीन चंदा रसीद, एक बाइक और चार मोबाईल फोन जब्त की है।
