Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

अपराध दुर्घटना

सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

लोहरदगा : झारखण्ड के लोहरदगा जिले में सीआरपीएफ-158 बटालियन के जवान खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मृतक का नाम दिलीप कुमार है। जवान पेशरार थाना क्षेत्र के चैनपुर पिकेट में खुद को गोली मारकर आत्महत्या की।

मृतक सीआरपीएफ जवान दिलीप कुमार शुक्रवार सुबह 8 बजे अपनी ड्यूटी खत्म कर कमरे में आया। इस दौरान अन्य जवानों से बातचीत भी किया। इसके बाद करीब 10 बजे अपने कमरे में ही इंसास राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया।वहीं गोली की अवाज सुनकर अन्य साथी जवान जब वहां पहुंचे,तो देखा कि दिलीप कुमार ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पेशरार थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टामर्टम के लिए सदर अस्पताल लाया।जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को राँची भेज दिया गया।

घटना के बाद सदर अस्पताल में पहुंचे सीआरपीएफ के अधिकारियों एवं जवानों ने दिलीप कुमार की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वह हसमुख एवं मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे।खुद को गोली मारकर आत्महत्या क्यों कर ली,यह समझ से परे है।ड्यूटी खत्म करने के बाद वह अपने साथी जवानों से बातचीत कर कई जवानों से नास्ता करने की बात पूछा। खुद वह भी नास्ता किया और अपने कमरे में चला गया था। इसके बाद उसने गोली मार लिया

बताया जा रहा है कि जवान दिलीप कुमार उत्तर प्रदेश के गंगा नगर का रहने वाला था। वह 26 दिनों की छुट्टी खत्म होने के बाद 19 नवंबर को ड्यूटी पर आया था। शव को उसके पैतृक गांव भेजा जायेगा।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi