मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल रमेश बैस के सम्मान में विदाई समारोह का किया आयोजन

राज्य सरकार की ओर से बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में राज्यपाल रमेश बैस के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित की गई। राज्यपाल रमेश बैस को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो, मंत्री जोबा मांझी, मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री रामेश्वर उरांव, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री बादल पत्रलेख ने सप्रेम पुष्पगुच्छ भेंटकर भावभीनी विदाई दी।

इस अवसर पर राज्यपाल रमेश बैस की धर्मपत्नी रामबाई बैस भी उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कल्पना सोरन ने रामबाई बैस को सप्रेम बुके भेंटकर उनको भावभीनी विदाई दी। राज्यपाल रमेश बैस ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह, विधायक प्रदीप यादव, मथुरा महतो, सुदिव्य कुमार, उमाशंकर अकेला, राजेश कच्छप, राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह, झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कई विश्वविद्यालयों के कुलपति, राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के प्रधान सचिव, सचिव, महाधिवक्ता, पुलिस विभाग के वरीय अधिकारीगण सहित अन्य गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

आधार लिंक नहीं फिर भी मिलेगा मंईयां सम्मान योजना का पैसा, एक साथ आएंगे 7500 रुपए

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना पर बड़ा अपडेट सामने आया है। अब जिन महिलाओं का खाता आधार से…
Read More

इंडियन आर्मी में अग्निवीर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन

10वी. और 12वी. पास अभ्यर्थियों के लिए इंडियन आर्मी में जाने का बेहतरीन अवसर है। बता दें कि…
Read More

4 लाख रुपए मुआवजा एवम एक सरकारी नौकरी देने के लिखित आश्वासन के बाद प्रदर्शन हुआ बंद।

रांची: रांची विश्वविद्यालय केंदीय पुस्तकालय में पढ़ने वाले रामगढ़ निवासी छात्र मंतोश बेदिया का छत का चाप गिरने…