JPSC की पहली महिला अध्यक्ष बनीं डॉ मेरी नीलिमा केरकेट्टा,कार्मिक ने अधिसूचना जारी की

रांची: डॉ मेरी नीलिमा केरकेट्टा की नियुक्ति झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के अध्‍यक्ष पद पर हो गई है. इस बारे में कार्मिक विभाग ने गुरुवार को आदेश जारी कर दिया.जारी आदेश में कहा गया है कि भारत के संविधान के अनुच्छेद-316 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए डॉ मेरी नीलिमा केरकेट्टा को झारखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति की गई है.

डॉ मेरी नीलिमा केरकेट्टा की जन्म तिथि 22.08.1962 है. डॉ केरकेट्टा अपने पदभार ग्रहण करने की तिथि से अधिकतम 62 वर्ष की आयु प्राप्त कर लेने तक जेपीएससी अध्यक्ष का पद पर बनी रहेंगी. बता दे कि डॉ केरकेट्टा महाराष्‍ट्र कैडर की सेवानिवृत्त आईएएस है. वह झारखंड की राजधानी रांची के कांके की रहने वाली है. उनके पिता डॉ आर. केरकेट्टा बिरसा कृषि विवि‍ के कुलपति रह चुके हैं.

1994 बैच की आईएएस अधिकारी रही डॉ मेरी नीलिमा केरकेट्टा महाराष्ट्र कैडर में अपनी सेवा दे चुकी हैं। वह महाराष्ट्र सरकार में लोक स्वास्थ्य विभाग में प्रधान सचिव और महाराष्ट्र राज्य खादी ग्रामोद्योग मंडल में सीईओ समेत अन्य महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुकी हैं। डॉ केरकेट्टा 5 साल तक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थीं। उनके पिता डॉ. आर केरकेट्टा बिरसा कृषि विद्यालय के कुलपति भी रह चुके हैं और वे जाने-माने कृषि वैज्ञानिक थे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

रांची जिला युवा दुर्गा पूजा सुरक्षा समिति के युवा स्वयं सेवक के साथ महिलाओं की सुरक्षा के लिए पंडालों और सड़को पर रहेंगे तैनात.

रांची: रांची में सफल दुर्गा पूजा के आयोजन हेतू रांची जिला युवा दुर्गा पूजा सुरक्षा समिति की तैयारी…
Read More

राजधानी में बंद का अभी से दिख रहा व्यापक असर, ऑटो नहीं चलने से बढ़ी लोगों की परेशानी

Ranchi: झारखंड स्टेट स्टूडेंट एसोसिएशन की तरफ से आज झारखंड बंद का आह्वान किया गया है। बंद का…
Read More

अद्भुत शुभारंभ डांस झारखंड प्रोडक्शन ने रचा इतिहास पहले हीं बैच में 150 लोगों ने कराया नामांकन

Ranchi:डांस झारखंड प्रोडक्शन के प्रथम बैच में रांची के विभिन्न क्षेत्रों से बच्चों ने नामांकन करवाया। बच्चों को…
Read More

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की दरगाह पर चादरपोशी की।

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उर्स के मुबारक मौके पर डोरंडा, रांची स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा…

अभी तक आज तक कई महिलाओ के 7500 सौ खाते में इस बार नहीं पहुंची मंईयां सम्मान की राशि, फीकी पड़ी होली

चतरा.हंटरगंज जीन महिलाओं को खाते में पैसे आए वो महिलाए वो महिलाए पूरा खुश होली का त्यौहार पूरा…