विधायक सुदेश कुमार महतो ने की शिक्षा विभाग के निदेशक के साथ बैठक

सिल्ली: झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो ने मंगलवार को शिक्षा विभाग के निदेशक सुनील कुमार के साथ कांके, रांची स्थित आवास पर बैठक की।

मौके पर सुदेश कुमार महतो ने कहा कि सिल्ली को शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल बनाने तथा ग्रामीण शिक्षा गुणवत्ता में सुधार के लिए वें प्रतिबद्ध हैं और इस दिशा में निरंतर कार्य भी जारी है। इसी दिशा में क्षेत्र के सभी उच्च एवं +2 विद्यालय को हाईटेक करने तथा सरकारी स्कूल के बच्चों को प्राइवेट स्कूलों जैसी सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य प्रारंभ किया जा चुका है। वहीं उन्होंने कहा कि सुविधाओं की कमी के कारण बच्चों को स्कूलों में गुणवत्तायुक्त शिक्षा नहीं मिल पाती है।

स्थितियों का आंकलन करते हुए सिल्ली विधानसभा के सभी स्कूलों के आधारभूत संरचना को मजबूत किया जा रहा है तथा सभी कमियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जा रहा है। इस मौके पर शिक्षा विभाग के कई अधिकारी मौजूद थे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

श्रावण मास की अन्तिम सोमवरी पर बड़ा तालाब स्थित शिव मंदिर में युवा दस्ता का महाआरती

रांची:08 अगस्त 2022 । श्रावण मास की अंतिम सोमवारी के उपलक्ष्य में बड़ा तालाब स्थित शिव मंदिर में…

केंद्र सरकार द्वारा लाये गए वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ आज लोहरदगा जिला के कुरु प्रखंड के ककरगढ़ में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने काली पट्टी बांधकर ईदुल फ़ितर की नमाज अदा की

नमाज के बाद ओलमा के नेतृत्व में लोगों ने इस बिल के खिलाफ जमकर एहतेजाज किया नारेबाजी करते…
Read More

राजधानी राँची में छात्रा के साथ होटल में दुष्कर्म,अश्लील वीडियो बना सहेलियों को भेजा,फिर बुला किया दोबारा दुष्कर्म।

राँची: राजधानी राँची में 12वीं में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा के साथ एक युवक ने पहले कॉल…